Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की: मालखाने के अवैध हथियारों पर चला पुलिस का बुलडोजर, 63 तमंचे और चाकू कबाड़ में तब्दील

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 05:47 PM (GMT+05:30)

    मंगलौर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से निस्तारित हो चुके 63 अवैध तमंचों और चाकुओं को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया। ...और पढ़ें

    तमंचे और चाकू पर चलता बुलडोजर। जागरण

    तमंचे और चाकू पर चलता बुलडोजर। जागरण

    HighLights

    1. मंगलौर पुलिस ने 63 अवैध हथियार नष्ट किए

    2. न्यायालय से निस्तारित मुकदमों के हथियार थे

    3. ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एसपी ग्रामीण की मौजूदगी में कार्रवाई

    संवाद सहयोगी, मंगलौर। कोतवाली पुलिस ने पिछले पांच वर्षों से लंबित और न्यायालय से निस्तारित हो चुके मुकदमों से संबंधित अवैध हथियारों को नष्ट करने की बड़ी कार्रवाई की है।

    ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल के निर्देश में कोतवाली परिसर में 63 तमंचों और चाकुओं पर बुलडोजर चलाकर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

    पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर सुयाल ने बताया कि कोतवाली में लंबे समय से मालखाने में ऐसे हथियार जमा थे जिनका कोर्ट से फैसला आ चुका था।

    नियमानुसार मुकदमों के निस्तारण के बाद इन हथियारों को नष्ट किया जाना अनिवार्य था। इसके लिए बकायदा वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गई थी जिसकी देख-रेख में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

    शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की मौजूदगी में मालखाने से सभी 63 तमंचे और धारदार चाकू बाहर निकाले गए।

    इसके बाद कोतवाली परिसर में ही इन हथियारों पर बुलडोजर चलाकर इन्हें पूरी तरह से तोड़कर कबाड़ में तब्दील कर दिया गया।

    इस दौरान मंगलौर पुलिस क्षेत्र अधिकारी अभिनय चौधरी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर समेत भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- रुड़की: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने सगे भांजे को चाकू से गोदा, अस्पताल ले जाते समय मौत

    यह भी पढ़ें- रुड़की में प्रेमी ने शादी का वायदा तोड़ा, पीड़िता ने की दुष्कर्म की शिकायत