Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में महिला यात्रियों से छेड़छाड़, पंजाब के युवकों को भीड़ ने पकड़ा और पीटा

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 11:48 AM (IST)

    उत्तरी हरिद्वार में महिला यात्रियों से छेड़छाड़ कर रहे पंजाब के दो युवकों को राहगीरों और महिलाओं ने पीटा। बाद में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. उत्तरी हरिद्वार में महिला यात्रियों से छेड़छाड़ का आरोप

    2. राहगीरों और महिलाओं ने मिलकर की युवकों की पिटाई

    3. पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया, चालान किया

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में महिला यात्रियों से छेड़छाड़ के आरोप में राहगीरों ने पंजाब के दो युवकों की जमकर पिटाई की।

    महिलाओं ने भी दोनों आरोपितों को कई थप्पड़ लगाए। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। शांतिभंग में उनका चालान कर दिया गया।

    भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़ा

    पुलिस के मुताबिक, खड़खड़ी क्षेत्र में दो युवक राह चलती महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। महिलाओं के विरोध करने पर भीड़ इकट्ठा हो गई और दोनों युवकों को पकड़ लिया। भीड़ में दोनों युवकों के जमकर पिटाई की ओर महिलाओं ने भी थप्पड़ बरसाए।

    सूचना मिलने पर खड़खड़ी पुलिस चौकी की एक टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। आरोपितों की पहचान प्रभजोत सिंह और जसप्रीत सिंह निवासी जखलावा, थाना धूरी, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है।

    शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दोनों महिलाएं हरिद्वार से बाहर की निवासी थीं, उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी है। आरोपितों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में 30 जुलाई से शुरू होगा कांवड़ मेला, उलटी गिनती शुरू; तैयारियां तेज

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में चढ़ावे की पारदर्शिता के लिए नई पहल, पुजारियों को मिले बिना जेब वाले वस्त्र