विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मायके आई विवाहिता के साथ दुष्कर्म, पुलिस कर रही जांच

By sunil negiEdited By:
Updated: Sat, 15 Oct 2016 11:19 AM (IST)

क्षेत्र में मायके आई एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Article Hero Image

लक्सर, [जेएनएन]: क्षेत्र में मायके आई एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के गांव निवासी एक विवाहिता मायके आई थी। गुरुवार को वह दवा लेने के लिए बाजार जा रही थी। गांव के बाहर रास्ते में पहले से मौजूद गांव के ही एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने किसी के सामने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

पढ़ें: भाई-बहन ने एक-दूसरे से शादी करने का लिया फैसला, घरवाले हैरान

हालांकि, हिम्मत करके विवाहिता ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी। दुष्कर्म होने की सूचना पर लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची तथा विवाहिता से घटना के संबंध में जानकारी ली।

पढ़ें:-शादी करुंगा कहकर पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, जब गर्भवती हुई तो खुला ये राज

पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। प्रभारी कोतवाल दिनेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है। बावजूद पुलिस अपने स्तर से ही जांच पड़ताल कर रही है।

पढ़ें:-रिश्ते हुए तार-तार, दो नाबालिगों से दुष्कर्म