Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में हरियाणा रोडवेज की बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, कई महिलाएं घायल

    Updated: Sun, 03 May 2026 03:08 PM (IST)

    रुड़की के मंगलौर में हरियाणा रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार 10-12 महिलाएं घायल हो गईं। ...और पढ़ें

    मंगलौर कोतवाली के ठीक सामने हरियाणा रोडवेज की बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मारी। जिसमें ट्रॉली सवार कई महिलाएं घायल हो गईं।

    मंगलौर कोतवाली के ठीक सामने हरियाणा रोडवेज की बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मारी। जिसमें ट्रॉली सवार कई महिलाएं घायल हो गईं।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रुड़की। मंगलौर कोतवाली के ठीक सामने रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से बाल-बाल बच गया।

    हरियाणा रोडवेज की एक बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रॉली में लगभग 10-12 महिलाएं सवार थीं, जो कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव की निवासी बताई जा रही हैं।

    जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम फरकपुर में आयोजित एक तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान कोतवाली के सामने पीछे से तेज रफ्तार में आई बस ने ट्रॉली को टक्कर मार दी।

    tractor trolley Accident

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली में बैठी कई महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर है।

    women injured in tractor trolley Accident

    हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू कराया जा सका।

    पुलिस ने बाद में बस चालक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- रुड़की के झबरेड़ा में सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत, एक गंभीर घायल

    यह भी पढ़ें- रुड़की में सड़क हादसा, पीरपुरा अंडरपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत