विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की में उत्तराखंड रोडवेज की बस का ब्रेक फेल, अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी; यात्री सुरक्षित

Published: Sun, 17 May 2026 04:20 PM (IST)

देहरादून से रुड़की आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित रहे।

रुड़की के पास इब्राहिमपुर गांव के निकट सड़क से नीचे उतरी उत्तराखंड परिवहन निगम की बस।

रुड़की के पास इब्राहिमपुर गांव के निकट सड़क से नीचे उतरी उत्तराखंड परिवहन निगम की बस।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। देहरादून से रुड़की की ओर आ रही देहरादून डिपो की बस अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई।

गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। लेकिन, एक बाइक सवार बाबा बस की साइड लगने से चोटिल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है।

वहीं, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को अन्य वाहन से गन्तव्य की ओर भेजा।

घटना रविवार दोपहर करीब ढाई बजे घटी। उत्तराखंड रोडवेज की देहरादून डिपो की बस यात्रियों को लेकर रुड़की की तरफ आ रही थी। बस में करीब 20 यात्री सवार थे।

बस जब दिल्ली-देहरादून स्टेट हाईवे पर इब्राहिमपुर गांव के पास पहुंची तो अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सड़क से जा रहे लोगों को बचाने का प्रयास किया।साथ ही बस के गियर बदलकर कर स्पीड को काबू करने का प्रयास किया।

इसी दौरान बाइक से जा रहे एक बाबा की बाइक को साइड लग गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए।

वहीं, बस अनियंत्रित होकर रामपुर गांव के पास स्थित होटल राजमहल के निकट सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई, जिससे यात्रियों मे अफरातफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

हादसा होते देख सड़क से जा रहे राहगीरों ने बस में यात्रियों को बाहर निकाला। सभी यात्रियों के सुरक्षित होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

हादसे की सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। बस में सवार यात्रियों को अन्य बस से उनके गंतव्य पर भेजा गया।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बस सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ था।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: यमुनोत्री जा रही यात्रियों की बस हादसे से बची, सड़क से बाहर टायर निकलते ही मच गई चीख-पुकार

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को लोडर वाहन ने कुचला, हुई मौत