Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की: रोडवेज बस व कार में जोरदार टक्कर से लगी आग, बाल-बाल बचे 30 यात्री

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 07:39 PM (GMT+05:30)

    मंगलौर में गोदावरी होटल के पास रोडवेज बस और कार की जोरदार टक्कर हुई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। ...और पढ़ें

    कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में गोदावरी होटल के पास हुए हादसे के बाद बस में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी। अग्निशमन विभाग

    कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में गोदावरी होटल के पास हुए हादसे के बाद बस में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी। अग्निशमन विभाग

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, मंगलौर (रुड़की)। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में गोदावरी होटल के पास रोडवेज बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

    सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों की आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान बस में सवार 30 सवारियां थीं।

    गनीमत रही कि किसी को कोई हानि नहीं हुई, लेकिन कुछ यात्रियों का सामान जल गया।

    उधर, हादसे के बाद बस चालक-परिचालक व कार चालक मौके से हो फरार गए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

    घटना रविवार मध्यरात्रि की है। रुड़की से दिल्ली की ओर जा रही देहरादून डिपो की एक रोडवेज बस जब मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गोदावरी होटल के पास पहुंची, तो मंगलौर की ओर से जा रही एक कर से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दौरान बस में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई।

    किसी ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी, जिस पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकाला।

    पुलिस अधिकारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि सभी सवारियों को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर अन्य वाहनों से भिजवाया गया।

    यात्रियों को बचाने वाली टीम में लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, चालक विपिन सिंह तोमर, फायरमैन हरिशचंद्र राणा, फायरमैन शंकर कुमार आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- चलती कार बनी आग का गोला, रुड़की में समय रहते परिवार उतरा... टली बड़ी घटना

    यह भी पढ़ें- रुड़की के कलियर में सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत