Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की के कलियर में सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत

    Updated: Sat, 14 Feb 2026 10:00 PM (IST)

    कलियर (रुड़की) में शनिवार रात भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। ओवर ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, कलियर (रुड़की)। भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    ओवरटेक करते समय ट्रक की चपेट में आने से हादसा हुआ था। हादसे के बाद आरोपित चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेने के साथ ही घायल को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया।

    पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार तीन युवक भगवानपुर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेडपुर चौक के समीप ईट भट्टे के पास पहुंची तो इन्होंने ओवरटेक का प्रयास किया।

    इसी चक्कर मे उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी।

    हादसे में बाइक पर सवार शिवम (28) और सूरज (26) निवासी बनारस हाल निवासी भगवानपुर की मौत हो गई, जबकि अमन यादव (25) निवासी बनारस हाल निवासी भगवानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

    हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शव कब्जे में लिया।

    घायल अमन यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मृत्यु हुई है और घायल को रेफर किया गया है।

    यह भी पढ़ें- रुड़की में दिल दहला देने वाला हादसा, अपने ही पिता की गाड़ी के नीचे आई तीन साल की मासूम; मौत

    यह भी पढ़ें- रुड़की गंगनहर कार हादसा : घर जाने की जल्दी में दो दोस्तों की हुई मौत, तेज रफ्तार बनी काल