रुड़की: CM धामी ने किया कलश वंदन महारैली का शुभारंभ, बोले- संत शिरोमणि रविदास महाराज के विचार आज भी प्रासंगिक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवानपुर के चुड़ियाला में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर कलश वंदन महारैली का शुभारंभ किया। ...और पढ़ें

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम चुड़ियाला में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कलश वंदन महारैली में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
HighLights
सीएम धामी ने भगवानपुर में संत रविदास जयंती रैली में भाग लिया
संत रविदास के 650वें जन्मोत्सव पर कलश वंदन महारैली का आयोजन
मुख्यमंत्री ने भेदभाव मिटाकर एकजुटता का संदेश दिया
संवाद सूत्र, भगवानपुर (रुड़की)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम चुड़ियाला स्थित सीएमडी इंटर कालेज में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कलश वंदन महारैली में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज के विचार और उपदेश आज के आधुनिक समाज में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं।
उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री की अगुआई में काशी से कलश में जल भरकर मंगवाया गया है। सभी क्षेत्र के जिलाध्यक्षों को कलश देकर प्रदेश में भेजने का काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवानपुर की माटी पूर्व समय से ही पावन रही है। संत रविदास की 650वीं जयंती पर शामिल होना उनके लिए गौरव की बात है।
कहा कि हमें भेदभाव और जात-पात को खत्म करके एकजुट होकर रहना होगा। इसी से संत शिरोमणि रविदास महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समरसता के संदेश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में चलाया है। संतों को सम्मान देने का काम सिर्फ मोदी सरकार में हुआ है।
मुख्यमंत्री ने सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार संत रविदास के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने उत्तराखंड में 14 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी, सड़कों और सिंचाई सुविधाओं में होगा सुधार
यह भी पढ़ें- CM धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- 'संसद में इडियट और अंधभक्त जैसे शब्दों का इस्तेमाल असंसदीय'