रुड़की में लव जिहाद के आरोप पर अस्पताल में बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
रुड़की के रामपुर चुंगी स्थित एक अस्पताल में हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। ...और पढ़ें

अस्पताल के बाहर हंगामा करते लोग: वीडियो क्लिप
HighLights
रुड़की के रामपुर चुंगी अस्पताल में हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन
लव जिहाद के आरोप पर किशोरी को गर्भपात के लिए भर्ती
पुलिस ने स्थिति संभाली, आरोपी युवक को हिरासत में लिया
जागरण संवाददाता, रुड़की। आधी रात रुड़की के रामपुर चुंगी पर हिन्दू संगठनों ने एक अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा काटा। यहां पर तनाव उत्पन्न हो गया।
हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लव जेहाद के तहत एक युवक सिडकुल क्षेत्र से एक हिन्दू किशोरी का अपहरण कर लाया है। उसका गर्भपात कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काफी देर तक हंगामा होता रहा।
पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। डीबीआर आदि को कब्जे में ले लिया। इसके बाद किशोरी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि आरोपित युवक को सिडकुल पुलिस अपने साथ ले गई।
रात करीब 12 बजे गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर चुंगी के समीप एक अस्पताल में एक मुस्लिम युवक ने गर्भपात कराने के इरादे से एक हिन्दू किशोरी को भर्ती कराया है। यहां पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
बड़ी संख्या में दूसरे समुदाय के युवक भी एकत्र हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणी भूषण श्रीवास्तव ने किसी तरह से मामले को संभाला और किशोरी को रुड़की सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।
पुलिस ने सीसीटीवी की डीबीआर को कब्जे में ले लिया। करीब घंटे भर बाद किसी तरह से भीड़ को शांत किया गया। सिडकुल पुलिस भी आरोपित को हिरासत में लेकर अपने साथ चली गई।
वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी को किस वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस बारे में सही जानकारी नहीं है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई सिडकुल थाना पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़ें- रुड़की: मालखाने के अवैध हथियारों पर चला पुलिस का बुलडोजर, 63 तमंचे और चाकू कबाड़ में तब्दील
यह भी पढ़ें- रुड़की: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने सगे भांजे को चाकू से गोदा, अस्पताल ले जाते समय मौत