Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की: पुरानी रंजिश के चलते दो परिवार आए आमने-सामने, फायरिंग में एक महिला को लगी गोली

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 09:14 PM (GMT+05:30)

    नारसन के खेड़ा जटगांव में पुरानी रंजिश के चलते दो परिवारों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें उधम सिंह की पत्नी अलका को गोली लग गई। उन्हें नारसन अस्पताल से ह ...और पढ़ें

    क्षेत्र के खेड़ा जटगांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग में महिला को गोली लगी।

     क्षेत्र के खेड़ा जटगांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग में महिला को गोली लगी। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र जागरण नारसन। क्षेत्र के खेड़ा जटगांव में पुरानी रंजिश के चलते दो परिवार आमने-सामने आ गए हैं और जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान एक महिला को गोली लगी है, जिसे नारसन अस्पताल में लाया गया, जहां से उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    नारसन के खेड़ा जट गांव निवासी उधम सिंह के परिवार की एक अन्य व्यक्ति से रंजिश चली आ रही है। पिछले साल भी दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई थी। स्थिति यह हो गई थी कि मौके पर पहुंची पुलिस को भी जान बचाकर भागना पड़ा था। मंगलवार देर शाम किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग शुरू कर दी।

    इस दौरान उधम सिंह की पत्नी अलका को गोली लग गई और वह गंभीर घायल हो गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

    वहीं, इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में दो दिन से ज्यादा ही कहासुनी चल रही थी और जो मंगलवार रात संघर्ष में तब्दील हो गई।

    यह भी पढ़ें- रुड़की में भंडारे के बाद बवाल मामले में 40 से अधिक ग्रामीण हिरासत में, गांव में तनाव

    यह भी पढ़ें- रुड़की में दहेज के लिए दंपती को डंडे से पीटा, आठ माह की बच्ची को भी गिराया

    खबरें और भी