Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में दहेज के लिए दंपती को डंडे से पीटा, आठ माह की बच्ची को भी गिराया

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 03:42 PM (IST)

    रुड़की के रामपुर गांव में एक महिला और उसके पति पर ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर हमला किया। महिला तुबा खान का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी आठ ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. दहेज की मांग पर ससुराल वालों ने की पिटाई।

    2. आठ माह की बच्ची को जमीन पर गिराया, हुई चोटिल।

    3. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, रुड़की। रामपुर गांव में एक महिला और उसके पति की ससुराल के लोगों ने पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उसकी आठ माह की बच्ची को जमीन पर गिरा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

    गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी तुबा खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 26 जनवरी को करीब 15 दिन बाद अपने ससुराल आई थी। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग की।

    जब उसने मना किया तो उसकी और उसके पति की पिटाई कर डंडे से हमला कर दिया। जिसमें उसकी आठ माह की बच्ची जमीन पर गिरकर चोटिल हो गई।

    महिला का आरोप है कि उसे भी जमीन पर घसीटा गया। आसपास के लोगो ने किसी तरह से बचाया। पुलिस ने इस मामले में महिला के जेठ सनव्वर, देवर तसलीम, ननद महराब और महताब पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें- अमरोहा में फौजी और पिता पर टेंपो चालक का हमला, मारपीट का वीडियो वायरल

    यह भी पढ़ें- अंबाला में पति ने पत्नी से की मारपीट, बेटी को भी ले गया; पुलिस ने दर्ज किया मामला

    यह भी पढ़ें- गाजीपुर में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट, दो युवकों का फटा सिर

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में कैफे संचालक से मारपीट, पांच लाख की रंगदारी मांगी; दो गिरफ्तार

    खबरें और भी