Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रड़की में वर्षा से 7 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

    By Rena Edited By: Sunil Negi
    Updated: Sun, 31 May 2026 08:48 PM (IST)

    शिक्षानगरी रुड़की में दो दिन की वर्षा से तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 7.4 डिग्री और न्यूनतम ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रुड़की। शिक्षानगरी में दो दिन वर्षा होने से शहर का दिन व रात का पारा लुढ़क गया है। अधिकतम तापमान में जहां 7.4 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

    शहर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार दोपहर को आंधी-तूफान आया था। इसके बाद शाम को झमाझम वर्षा भी हुई थी। इस वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी।

    वहीं, रविवार सुबह भी शहर व आसपास के क्षेत्रों में झमाझम वर्षा हुई, जिस कारण सुबह मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि, दोपहर में तेज धूप खिली।

    उधर, वर्षा होने की वजह से शहर का दिन एवं रात का तापमान लुढ़क गया। शनिवार की तुलना में रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.8 से लुढ़ककर 29.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 8.4 डिग्री कम रहा।

    जबकि, न्यूनतम तापमान 23.5 से कम होकर 20.5 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- मई के अंतिम दिन बागेश्वर के सोराग में अप्रत्याशित हिमपात, जलवायु परिवर्तन की चिंताएं बढ़ीं

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून में बारिश का 86 साल का नया रिकार्ड बना, आज ओलावृष्टि की चेतावनी