विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Roorkee Sisters Murder: रुड़की में दो बहनों की हत्या का राज... आरोपी भाई की पुरानी कहानी सामने आते ही बढ़ा मामला

Published: Wed, 26 Aug 2026 10:01 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2026 04:11 PM (IST)

Roorkee Murder Case: आरोपित विवेक ने रुड़की में दो बहनों की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ ...और पढ़ें

HighLights

  1. आरोपित विवेक ने तमंचे से दो बहनों की हत्या की

  2. आरोपित कोचिंग चलाता है, पेपर लीक मामले में जेल गया था

  3. पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण चारित्रिक संदेह है

जागरण संवाददाता, रुड़की। Roorkee Sisters Murder Case: दो बहनों की हत्या करने वाला आरोपित विवेक से देर रात पुलिस ने पूछताछ की है। आरोपित ने दोनों हत्या तमंचे से की है। पुलिस ने सात चले हुए कारतूस और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किया है।

आरोपित कोचिंग सेंटर चलता है और पेपर लीक के मामले में नकल करने के आरोप में आरोपित को पकड़ने की बात सामने आई है। पुलिस की मानें तो आरोपित ने चारित्रिक संदेह के चलते बहनों की हत्या की है। 

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में बताया कि बहनों के चाल चलन को लेकर भाई नाराज था इसके अलावा उनकी वजह से उसके शादी में अड़चन आ रही थी इसके चलते ही उसने घटना को अंजाम दिया वहीं कुछ बंटवारे का भी मामला सामने आया है। जिसे लेकर इनका विवाद था पुलिस इसकी भी जांच कर रही है

यह भी पढ़ें- बहनों के चरित्र पर शक करता था भाई... एक बहन को सरेराह मारी गोली... तो दूसरी को घर में उतारा मौत के घाट

संगीता के बेटे अर्जुन ने संबंध में पुलिस को बताया कि पिता से अलग होने के बाद उसकी मां चुड़ियाला में मायके रह रही थी। भाई ने वहां से घर से निकाल दिया था। वहीं पुष्पा की भी दूसरी शादी थी। पति से अलग होने के दौरान वह भी मायके में ही रह रही थी। बाद में उसने संदीप से दूसरी शादी की और वह सुभाष नगर में रह रही थी।  

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रुड़की में डबल मर्डर, भाई ने 10 मिनट के अंदर दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट