Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा में रुड़की की सड़कें जाम, मुख्य बाजारों में थमे पहिए

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 02:48 PM (IST)

    कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की में लागू यातायात योजना शुक्रवार को बेअसर रही, जिससे शहर के मुख्य बाजारों में लंबा जाम लग गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रुड़की। कांवड़ यात्रा के दौरान शहर को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से लागू की गई यातायात योजना शुक्रवार को प्रभावी नजर नहीं आई। सुबह से ही मच्छी चौक, सिविल लाइन बाजार, मेन बाजार और बीटी गंज क्षेत्र में लंबा जाम लग गया।

    चोपहिया और लोडर वाहनों की आवाजाही के साथ-साथ कांवड़ यात्रियों के कई वाहन निर्धारित कांवड़ पटरी के बजाय शहर के अंदर प्रवेश करते रहे। जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई। सड़क पार करना भी लोगों के लिए चुनौती बन गया और बाजारों में खरीदारी करने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

     वाहनों की लंबी कतारें

    कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात योजना लागू की थी। जिसमें शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए तीन पुल पर क्रॉसिंग की गई थी।

    दावा किया गया था कि कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों की आवाजाही अलग-अलग मार्गों से कराई जाएगी, ताकि शहर जाम मुक्त रह सके। लेकिन शुक्रवार को जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग दिखाई दी। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

    खबरें और भी

    मच्छी चौक, सिविल लाइन बाजार, मेन बाजार और बीटी गंज क्षेत्र में कई बार यातायात पूरी तरह थम गया। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हुई, जिन्हें शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक जाने में सामान्य समय से कई गुना अधिक समय लगा। चौपहिया और लोडर वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से यातायात योजना ध्वस्त हुई।

    कई स्थानों पर भारी वाहन भी बाजारों की ओर पहुंच गए। जिससे पहले से संकरी सड़कों पर दबाव और बढ़ गया। स्थिति को और गंभीर तब बना दिया जब कांवड़ यात्रियों के कई वाहन निर्धारित कांवड़ पटरी का उपयोग करने के बजाय शहर के अंदर प्रवेश करते दिखाई दिए। इससे स्थानीय यातायात और कांवड़ यात्रा का दबाव एक साथ सड़कों पर आ गया, जिसका सीधा असर जाम के रूप में सामने आया।

    इस वजह से लग रहा जाम

    • चोपहिया और लोडर वाहनों की अधिक आवाजाही
    • कांवड़ वाहनों का निर्धारित मार्ग छोड़कर शहर में प्रवेश
    • बाजार क्षेत्रों में बढ़ता यातायात दबाव
    • संकरी सड़कों पर अव्यवस्थित वाहन संचालन
    • ट्रैफिक योजना के पालन में कमी
    • अस्थाई वाहनों की पार्किग की व्यवस्था नहीं होना

    शहर के ट्रैफिक प्लान को सख्ती से लागू कराया जायेगा। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। - शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात, रुड़की

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रियों से टकराई दूसरे समुदाय के व्यक्ति की बाइक, आक्रोशित भीड़ ने की तोड़फोड़ और पिटाई

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा का दूसरा दिन, सुबह से हरिद्वार में 'हर-हर गंगे' के जयकारों की गूंज