सहारनपुर में मुशर्रफ की गिरफ्तारी से फिर सुर्खियों में रुड़की, अर्द्धकुंभ में पकड़े गए थे चार आतंकी
मुशर्रफ की गिरफ्तारी से रुड़की में 2016 की आतंकी घटना की यादें ताजा हो गईं, जब अर्द्धकुंभ के दौरान जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े चार संदिग्ध पकड़े गए थे। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। सहारनपुर में पाकिस्तान के गैंग्स्टर के संपर्क में रहने वाले ढंडेरा निवासी मुशर्रफ की गिरफ्तारी के बाद से एक बार फिर वर्ष 2016 की घटना सामने आने है। उस वर्ष भी हरिद्वार में अद्धकुंभ था और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापा मारकर लंढौरा ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था।
चारों पर जैश ए मोहम्मद से जुड़ा होने का शक था। कई दिन तक रुड़की में छापामार कार्रवाई के बाद लंढौरा एवं जौरासी निवासी अखलाक, मेहराज, अजीम एवं ओसमा को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर जौरासी गांव के जंगल में तब पुलिस ने बारूद बरामद किया था।
आरोपित बम बना रहे थे और जौरासी में एक ट्यूबवेल की छत पर यह सब कुछ होता था। इस दौरान आरोपित जब ट्रेन गुजरती थी, तब बम का परीक्षण करते थे। ट्रेन की आवाज में बम धमाके की आवाज सुनाई नहीं देती थी।
2014 में रुड़की में हुआ था बम धमाका, आज तक सुराग नहीं
रुड़की: छह दिसंबर 2014 को रुड़की के डीएवी कालेज के गाउंड में शौर्य दिवस पर एक जनसभा आयोजित की गई थी। इस शोभायात्रा में तब के भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम एवं सुरेश राणा को आना था।
खबरें और भी
तभी बम धमाका होता है और राजकीय इंटर कालेज रुड़की के एक छात्र तुषार धीमान की मौत हो जाती है। इस मामले की जांच बाद में एनआइए को दी गई। तीन हजार से अधिक लोगों से पूछताछ करने के बाद आज तक यह पता नहीं चल सका कि बम धमाका किसने किया था और कौन गुनाहगार थे।
15 साल से सहारनपुर के सरदेहडी गांव में रहता है मुशर्रफ का परिवार
रुड़की: आंतकी साजिश का हिस्सा बना मुशर्रफ का परिवार 15 साल पहले सहारनपुर के सरदेहड़ी गांव में चला गया था। यहां पर उसका मकान हैं जोकि बंद पड़ा है। करीब दो साल पहले ही मुशर्रफ यहां पर आया था। दो तीन दिन रहने के बाद वह चला गया था। मकान पर ताला हैं और वह वेल्डिंग का कार्य करता है।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में पाकिस्तान कनेक्शन से करोड़ों का ट्रांजेक्शन, जम्मू-कश्मीर से पहुंची पुलिस; हिरासत में युवती
यह भी पढ़ें- आंतकी गतिविधियों के शक में कुशीनगर के रिजवान को दिल्ली स्पेशल सेल ने पकड़ा, मोबाइल-लैपटॉप जब्त
यह भी पढ़ें- मऊ में पहलगाम आंतकी हमले में होने का भय दिखाकर किया डिजिटल अरेस्ट, 20.50 लाख कराया ट्रांसफर