हरिद्वार: धंसने लगा निर्माणाधीन मकान, बाढ़ के पानी में फंसे पिता-पुत्र को SDRF ने नाव से निकाला
लक्सर में भारी बारिश के कारण एक निर्माणाधीन मकान में पानी भर गया, जिससे पिता-पुत्र अंदर फंस गए। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर नाव की मदद से दोनों को सुर ...और पढ़ें

लक्सर में निर्माणाधीन मकान में पानी में फंसे पिता पुत्र को निकालती एसडीआरएफ की टीम। जागरण
HighLights
लक्सर में निर्माणाधीन मकान में फंसे पिता-पुत्र
भारी बारिश से मकान के चारों ओर हुआ जलभराव
एसडीआरएफ ने नाव की मदद से किया सुरक्षित बचाव
संवाद सूत्र, लक्सर। नगर में निर्माणाधीन मकान के पानी में डूबने से उसमें मौजूद पिता-पुत्र मकान में ही फंस गए। जानकारी पर एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और पिता पुत्र को बाहर निकाला गया।
लगातार दो दिनों से हो रही वर्षा लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। नगर और देहात के गांवों मे कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रशासन क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वहीं नगर के आदर्श कालोनी निवासी श्रीराम बसेड़ी मार्ग पर नई कालोनी में अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। बुधवार की रात को श्रीराम और उनका पुत्र संजीव निर्माणाधीन मकान में थे।
रातभर वर्षा के चलते वह वहीं रुक गए। इस दौरान लगातार हो रही वर्षा से मकान के चारों ओर जलभराव हो गया। इससे वह मकान में ही फंस गए।
इसी दौरान निर्माणाधीन मकान गुरुवार को धंसना शुरू हो गया। श्रीराम ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना पर प्रशासन हरकत में आ गया।
नगर पालिका के अधिकारी एसडीआएफ के साथ मौके पर पहुंचे। नाव की मदद से मकान में फंसे पिता पुत्र को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एसडीएम अनिल शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में फिलहाल स्थिति सामान्य है।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में आफत की बारिश: लक्सर में रिकॉर्ड 180 MM वर्षा, डूबे शहर के कई इलाके, उफान पर गंगा
यह भी पढ़ें- रुड़की में मूसलधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, 24 घंटे में 339 मिमी बारिश दर्ज