Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा को संत समाज तैयार, श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी बोले- अखिलेश यादव को भी देंगे निमंत्रण

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 05:53 PM (IST)

    अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संत समाज श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा के लिए तैयार है, जो कानूनी प्रक्र ...और पढ़ें

    मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज। जागरण

    मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज। जागरण 

    HighLights

    1. श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा के लिए संत समाज तैयार

    2. कानूनी प्रक्रिया और आवश्यक अनुमतियां पूरी होने पर कार्यक्रम

    3. अखिलेश यादव को भी कारसेवा में शामिल होने का निमंत्रण

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा में प्रस्तावित कारसेवा को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज (निरंजनी) ने कहा कि संत समाज श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा के लिए पूरी तरह तैयार है।

    जैसे ही केंद्र और राज्य सरकार से आवश्यक अनुमति तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी होगी, विधिवत कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कारसेवा की तिथि तय होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को सम्मान मिला, उसी प्रकार संत समाज लंबे समय से मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर के निर्माण की अपेक्षा करता रहा है।

    उन्होंने कहा कि यह विषय करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, लेकिन इस दिशा में उठाया जाने वाला प्रत्येक कदम संविधान, न्यायिक प्रक्रिया और कानून के दायरे में रहकर ही आगे बढ़ाया जाएगा।

    श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कारसेवा का कार्यक्रम किसी भी प्रकार की जल्दबाजी में नहीं होगा। पहले सभी वैधानिक औपचारिकताएं और आवश्यक अनुमतियां प्राप्त की जाएंगी, उसके बाद संत समाज की सहमति से तिथि घोषित की जाएगी। तब तक कांवड़ मेला भी संपन्न हो जाएगा।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि जब कार्यक्रम तय होगा, तब सभी प्रमुख सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक व्यक्तित्वों को भी सहभागी बनने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी औपचारिक निमंत्रण भेजा जाएगा।

    इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ मेले की तैयारियों का भी जायजा लिया।

    उन्होंने मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैदल मार्ग, प्रवेश और निकास व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों और मंदिर कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान दर्शन व्यवस्था सुचारु रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में चढ़ावे की पारदर्शिता के लिए नई पहल, पुजारियों को मिले बिना जेब वाले वस्त्र

    यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कारसेवा की घोषणा से पुलिस सतर्क, पीठाधीश्वर सच्चिदानंद महाराज को भेजा नोटिस