विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच वर्षीय बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Fri, 24 Feb 2017 06:00 AM (IST)

रुड़की में एक पांच साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। दुष्‍कर्म पड़ोस के रहने वाले एक किशार ने किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पांच वर्षीय बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म
पांच वर्षीय बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म

रुड़की, [जेएनएन]: शहर की एक कॉलोनी में पांच वर्षीय बालिका से कॉलोनी के ही एक किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना के समय किशोरी की मां मौके पर पहुंच गई और गुस्से में आकर अपनी ही बेटी को पीट दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक मजदूरी करता है। बुधवार को उसकी पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय किशोर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ एक सुनसान प्लाट में ले गया। किशोर ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच बच्ची की मां उसे तलाश करते हुए वहां पर पहुंच गई। उसने गुस्से में आकर अपनी ही बेटी को प्लाट में पड़ी एक टूटी बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। 

 यह भी पढ़ें: बेटे की तबीयत खराब बता चाची को ले गया भतीजा, किया दुष्कर्म

महिला ने पति को मामले की जानकारी दी और इसके बाद आरोपी किशोर के घर पहुंच गए। पीड़ित परिवार ने किशोर के परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद परिजनों ने गंगनहर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया।

 यह भी पढ़ें: कमरे में ले जाकर नाबालिग से करने लगा दुष्कर्म, तभी...

 गुरुवार सुबह पुलिस ने किशोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। वहीं परिजनों ने पीड़ित का मेडिकल कराने से इंकार कर दिया। गंगनहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है किशोर बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: रुड़की में पिता ने दत्तक पुत्री को बनाया हवस का शिकार

 यह भी पढ़ें: शौच को गई किशोरी का अपहरण, पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म