Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों पर गिरा लोहे का गार्डर दो की मौत, निर्माणाधीन फ्लाइओवर के नीचे कर रहे थे आराम

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 11:35 PM (IST)

    हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें गाजियाबाद के दो कांवड़ यात्रियों की निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे लोहे के गार्डर से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, दो की मौत।

    2. निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे लोहे के गार्डर से दबकर जान गई।

    3. गाजियाबाद के कृष्णा और तनुज कुमार थे मृतक कांवड़ यात्री।

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बढ़ेडी के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे विश्राम कर रहे गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के दो कांवड़ यात्रियों के ऊपर लोहे का भारी-भरकम गार्डर गिर गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर के नीचे रखे गए लोहे गार्डर की रैक पर किसी कांवड़ यात्री के चढ़ने पर हादसा हुआ।

    पुलिस के मुताबिक, कृष्णा (22) निवासी शकूरपुर, मोदीनगर, गाजियाबाद और तनुज कुमार (21) निवासी जलालाबाद, मुरादनगर, गाजियाबाद हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल जा रहे थे। थकान मिटाने के लिए दोनों बढ़ेडी राजपूताना गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाइओवर के नीचे रुक गए और उन्हें नींद आ गई।

    इसी बीच अचानक हादसा हो गया। चीख-पुकार मचने पर वहां भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को निजी अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। बहादराबाद के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी दोनों के स्वजन को दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    आंगन में खेल रही बच्ची को सांप ने डसा, मौत

    लक्सर: आंगन में खेल रही तीन वर्षीय बालिका को सांप ने डस लिया। स्वजन उसे अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सको ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार लक्सर के रायपुर गांव निवासी शाकिर के घर के आसपास खेत हैं। शनिवार की शाम को उसकी तीन वर्षीय पुत्री अनबिया घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घर में घुसे एक सांप ने उसे काट लिया। बच्ची के शोर मचाने पर स्वजन मौके पर आए। स्वजन उसे लक्सर अस्पताल में लेकर आए। जंहा चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया।

    खबरें और भी