Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में नर्सिंग होम कर्मचारियों के बीच लाठी-डंडे चले, कई घायल

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 01:17 PM (IST)

    रुड़की के सुनहरा रोड पर दो नर्सिंग होम, कैलाश अस्पताल और आशा नर्सिंग होम, के कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक नर्स द्वारा मरीज को दूसरे अस्पताल ...और पढ़ें

    दो नर्सिंग होम कर्मचारियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. Jagran

    दो नर्सिंग होम कर्मचारियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. Jagran

    HighLights

    1. रुड़की में दो नर्सिंग होम कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई

    2. मरीज को लेकर विवाद में लाठी-डंडे चले, कई लोग घायल

    3. पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली

    जागरण संवाददाता, रुड़की। सुनहरा रोड पर स्थित दो नर्सिंग होम कर्मचारियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा रोड पर कैलाश अस्पताल तथा आशा नर्सिंग होम हैं।  एक नर्स दोनों नर्सिंग होम में काम करती है।

    मंगलवार की रात महिला नर्स कैलाश नर्सिंग होम से आशा नर्सिंग होम में एक महिला मरीज को उपचार के लिए ले गई। इस बात का पता जब दूसरे नर्सिंग होम के कर्मचारियों को चला तो वह आपा खो बैठे। इसके बाद कैलाश नर्सिंग होम के कर्मचारी आशा नर्सिंग होम में पहुंचे।

    इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

    प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक तैयारी नहीं आई है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- अब पानी से हटाए जा सकेंगे खतरनाक प्लास्टिक पोल्यूटेंट, IIT रुड़की के विज्ञानियों ने विकसित की नैनो टेक्नोलॉजी

    यह भी पढ़ें- रुड़की में मालगाड़ी की चपेट में आने से Bsc छात्र की मौत, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका