विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार जेल से आज हो सकती है उर्मिला सनावर की रिहाई, कल जमानती पेश न होने के कारण नहीं आ सकी थी बाहर

By Mehtab AlamEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 02 Nov 2026 05:52 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 01:14 PM (IST)

अभिनेत्री उर्मिला सनावर की जमानत याचिका पर हरिद्वार एसीजेएम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। उन्हें 25 अक्टूबर को पूर्व ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर की ओर से दर्ज कराए गए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में आरोपित अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अदालत से सोमवार को जमानत मिल गई है।

हालांकि, जमानत मंजूर होने के बावजूद उर्मिला सनावर सोमवार को जेल से रिहा नहीं हो पाई। मंगलवार को दो जमानती कोर्ट में पेश किए जाएंगे। जिसके बाद उर्मिला की जेल से रिहाई होगी।

बता दें कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने 25 अक्तूबर को रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि उर्मिला ने उनके पिता सुरेश राठौर व परिवार को लेकर आपत्तिजनक व मानहानिकारक टिप्पणियां कीं।

इसके अलावा व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने और पांच करोड़ रुपये की मांग करने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस ने सहारनपुर स्थित आवास पर दबिश देकर उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया था।

अदालत में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार रोशनाबाद भेज दिया गया था। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव की अदालत में सोमवार को उर्मिला के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई।

अदालत ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि के दो सक्षम जमानती प्रस्तुत करने पर रिहाई के आदेश दिए हैं। उर्मिला सनावर की अधिवक्ता प्रीति सिंह चौहान ने बताया कि अदालत ने जमानत मंजूर कर ली गई है। मंगलवार को सक्षम जमानती पेश किए जाएंगे, जिसके बाद जेल से रिहाई की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में जमीन धोखाधड़ी: पूर्व भाजपा नेता की पत्नी और बेटे की संपत्ति कुर्क

यह भी पढ़ें- हरिद्वार हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहितों और यजमानों के बीच हिंसक झड़प, आठ गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।