उर्मिला सनावर की ट्रांजिट रिमांड लेने पहुंची देहरादून पुलिस, शाम तक कोर्ट में नहीं पहुंचे जमानती, फिलहाल जेल में ही रहेगी
पूर्व विधायक की बेटी से रंगदारी मांगने के आरोप में उर्मिला सनावर को जमानत मिल गई है, लेकिन जमानती दाखिल ...और पढ़ें

HighLights
उर्मिला सनावर को रंगदारी मामले में मिली जमानत।
जमानती दाखिल न होने से जेल में ही रही उर्मिला।
देहरादून पुलिस अन्य मामलों में रिमांड ले सकती है।
मेहताब आलम, हरिद्वार। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर से फोन पर पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में उर्मिला सनावर को कोर्ट से जमानत मिल गई है। लेकिन, मंगलवार शाम तक भी उनके स्वजन जमानती लेकर कोर्ट नहीं पहुंचे।
इसलिए उर्मिला जेल से बाहर नहीं आ सकीं। अब उसे जेल में ही रहना पड़ेगा। इसके साथ ही देहरादून पुलिस अन्य मुकदमे में उर्मिला की ट्रांजिट रिमांड लेने हरिद्वार पहुंची। बता दें कि सोमवार को जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान उर्मिला सनावर की अधिवक्ता प्रीति सिंह चौहान ने तमाम मजबूत दलीलें पेश की।
जबकि अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह आर्य ने जमानत का विरोध किया। अभियोजन पक्ष ने अदालत में दलील दी कि उर्मिला सनावर के खिलाफ पहले भी 10 मुकदमे दर्ज हैं और जमानत मिलने पर वह इसका दुरुपयोग कर सकती है।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने माना कि अधिकांश आरोपों की धाराएं जमानतीय प्रकृति की हैं। आरोपित महिला है और उस पर लगाए गए अपराध मृत्यु या आजीवन कारावास से दंडनीय नहीं हैं।
इन परिस्थितियों के आधार पर अदालत ने जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। लेकिन जमानती दाखिल न होने के कारण सोमवार की रात उर्मिला ने जेल में ही बिताई। अब की रात भी उर्मिला को जेल में ही बितानी होगी। वहीं, उर्मिला के खिलाफ दर्ज अन्य मुकदमों को लेकर भी हलचल मच गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।