विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उर्मिला सनावर ने जेल में जमाई महफिल, सुना रही सुरेश राठौर के किस्से; पांच करोड़ मांगने पर हुई थी गिरफ्तार

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:00 AM (IST)

पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी से पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में गिरफ्तार उर्मिला सनावर अब रोशनाबाद जेल में बंद हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. उर्मिला सनावर पांच करोड़ मांगने के आरोप में गिरफ्तार।

  2. रोशनाबाद जेल में महिला बंदियों को सुना रही किस्से।

  3. सुरेश राठौर से जुड़े मामलों पर भी कर रही बात।

मेहताब आलम, हरिद्वार। इंटरनेट मीडिया पर अपनी बेबाकी से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर अब जेल में भी चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी से पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में गिरफ्तार उर्मिला जब रोशनाबाद जेल के मुख्य द्वार से थिरकते अंदाज में दाखिल हुईं तो उनके अंदाज ने सबका ध्यान खींचा।

महिला बैरक में पहुंचीं तो यहां भी उनके किस्सों की महफिल सज गई। जुबां पर अपने और सुरेश राठौर से जुड़े किस्से थे, जबकि सामने बैठी महिला बंदियों के पास सवालों की लंबी फेहरिस्त।

बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती उर्मिला 

सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। इंटरनेट मीडिया पर उनके वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं। हालांकि, यही बेबाकी कई बार उनके लिए मुश्किलें भी खड़ी कर चुकी है।

दो दिन पहले अंकिता भंडारी प्रकरण में वीआईपी की भूमिका को लेकर नार्को टेस्ट पर सहमति के सिलसिले में सीबीआई कोर्ट में पेशी के दौरान भी उर्मिला ने सुरेश राठौर को लेकर जमकर बयानबाजी की थी।

इसी वीडियो के बाद सुरेश राठौर की बेटी की ओर से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने सहारनपुर से उर्मिला को गिरफ्तार कर लिया।

जेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट से जेल भेजे जाने के दौरान उर्मिला थिरकते हुए, नाचने के अंदाज में अंदर दाखिल हुईं। इससे पहले रानीपुर कोतवाली में भी उन्होंने पुलिस के सामने कहा था कि क्रांतिकारी ऐसे ही जेल जाते हैं।

टीवी पर देखा, अब सामने बैठकर पूछ रहीं सवाल

समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों पर उर्मिला को देखने वाली महिला बंदियां उन्हें अपने बीच पाकर हैरान रह गईं। जेल पहुंचने की वजह पूछी तो उर्मिला ने अपने और सुरेश राठौर से जुड़े किस्से सुनाने शुरू कर दिए। फिर क्या था, महिला बंदियों की उत्सुकता बढ़ती गई और सवाल-जवाब का सिलसिला चल पड़ा। कोई नया सवाल करती तो उर्मिला उसका जवाब देने लगतीं।

यह भी पढ़ें- जेल में बंद उर्मिला सनावर से मिलने पहुंचे यूकेडी कार्यकर्ता, नहीं हो सकी मुलाकात

यह भी पढ़ें- उर्मिला सनावर को कोर्ट में पेश होने के लिए जारी होगा नोटिस, डालनवाला में एक और मुकदमा दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।