Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिन हल्की बारिश का अनुमान

    By Rena Edited By: Sunil Negi
    Updated: Thu, 22 Jan 2026 05:31 PM (IST)

    Uttarakhand Weather Forecast हरिद्वार जिले में 23 से 25 जनवरी तक मौसम में बदलाव आएगा, जहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। पिछ ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. हरिद्वार में 23-25 जनवरी तक बादल छाने, हल्की बारिश की संभावना।

    2. रुड़की में चार दिन से धूप, कड़ाके की ठंड से मिली राहत।

    3. अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक, न्यूनतम सामान्य से कम दर्ज।


    जागरण संवाददाता, रुड़की। Uttarakhand Ka Mausam हरिद्वार जिले में 23 जनवरी से मौसम करवट बदलेगा। 23-25 जनवरी तक आसमान में बादल छाने और हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। उधर, लगातार चौथे दिन भी शिक्षानगरी में मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही।

    गत चार दिन से शहरवासियों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली हुई है। बुधवार सुबह ही मौसम साफ हो गया। वहीं, सुबह सवा आठ बजे के बाद हल्की धूप निकलनी शुरू हो गई। इसके कुछ देर बाद ही आसमान में खिली-खिली धूप निकल गई। ऐसे में लोगों ने दिनभर कड़ाके की ठंड से राहत महसूस की।

    हालांकि शाम को मौसम में फिर से ठंडक घुल गई। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया। जोकि सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में 23 जनवरी से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। 23-25 जनवरी तक आसमान में बादल छाये रहेंगे। साथ ही हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। जबकि गुरुवार को पाला पड़ने का अनुमान है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: बुधवार से पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम रहेगा साफ, दिन में खिली रहेगी धूप

    खबरें और भी