Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बाबा रामदेव बोले, वैदिक एजुकेशन बोर्ड का गठन केंद्र सरकार का क्रांतिकारी कदम

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Mon, 25 Feb 2019 08:44 PM (IST)

    योग गुरु बाबा रामदेेव ने वैदिक एजुकेशन बोर्ड के गठन को केंद्र सरकार का क्रांतिकारी कदम बताया है। उनका कहना है कि इससे भारतीय शिक्षा पद्धति को विश्व स् ...और पढ़ें

    बाबा रामदेव बोले, वैदिक एजुकेशन बोर्ड का गठन केंद्र सरकार का क्रांतिकारी कदम
    बाबा रामदेव बोले, वैदिक एजुकेशन बोर्ड का गठन केंद्र सरकार का क्रांतिकारी कदम

    हरिद्वार, जेएनएन। योग गुरु बाबा रामदेव ने वैदिक एजुकेशन बोर्ड के गठन को केंद्र सरकार का भारतीय शिक्षा पद्धति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाला कदम बताया है। उन्होंने कहा कि जब तक देश में भारतीय पारंपरिक शिक्षा पद्धति रही देश की औसत साक्षरता दर शत प्रतिशत थी। लेकिन ब्रितानी सरकार ने हमारी गुरुकुल परंपरा को नष्ट कर आधुनिक शिक्षा पद्धति को बढ़ावा दिया, जिससे देश में साक्षरता दर। 

    योग गुरु बाबा रामदेव ने वैदिक शिक्षा बोर्ड के निर्माण को केंद्र सरकार का क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब भारतीय पारंपरिक शिक्षा पद्धति और आधुनिक शिक्षा पद्धति का समावेश पूरे विश्व में भारत की गौरव गाथा को आगे बढ़ाएगा। उनका कहना है कि ये मेरे लिए गौरव की बात है कि इसका जिम्मा मुझे मिला है और मैं पूरी ईमानदारी से इस कार्य को करूंगा।

    वैदिक शिक्षा और आधुनिक शिक्षा का समावेश पूरे विश्व में मां भारती के गौरव को बढ़ाएगा और आने वाले दिनों में देश का बच्चा-बच्चा राम और सीता के गुणों वाला बनेगा। भारतीय पारंपरिक वैदिक शिक्षा और आधुनिक शिक्षा का यह समावेश वरिष्ठ नागरिक का निर्माण करेगा। जो भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए काम करेंगे और दुनिया भर में वासुदेव कुटुंबकम के संदेश को फैलाएंगे। 

    यह भी पढ़ें: बातचीत नहीं पाक से युद्ध चाहते हैं बाबा रामदेव, कहा- इसके सिवाए और कोई विकल्प नहीं

    यह भी पढ़ें: सतपाल महाराज के बयान पर महबूबा मुफ्ती का पलटवार, पढ़िए पूरी खबर

    खबरें और भी