Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महिला दिवस: पहली बार कुंभ मेले की कमान संभाल रहीं महिला अधिकारी, हैं बेहद गंभीर और दबंग

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 08:29 AM (IST)

    हरिद्वार में 2027 के अर्धकुंभ मेले की कमान पहली बार एक महिला अधिकारी, आईएएस सोनिका, संभाल रही हैं। मई 2025 में कुंभ मेला अधिकारी नियुक्त हुईं सोनिका, ...और पढ़ें

    सोनिका, कुंभ मेला अधिकारी हरिद्वार। जागरण

    सोनिका, कुंभ मेला अधिकारी हरिद्वार। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    शैलेंद्र गोदियाल, हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में वर्ष 2027 में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले को भव्य और दिव्य रूप में आयोजित करने की तैयारी चल रही है। खास बात यह है कि इस आयोजन के संचालन की कमान किसी महिला अधिकारी के हाथ में है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सोनिका को मई 2025 में कुंभ मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के साथ सोनिका राज्य कर आयुक्त और अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी देख रही हैं।

    कुंभ और अर्धकुंभ जैसे धार्मिक आयोजन में पुरुष अधिकारियों की ही प्रधानता रही है, लेकिन अब प्रशासनिक सेवा में कार्यरत महिलाओं को भी नेतृत्व की अग्रिम पंक्ति में अवसर मिल रहा है। कुंभ मेला अधिकारी के पद पर सरकार के इस निर्णय को सामाजिक बदलाव के रूप में भी देखा जा सकता है।

    सोनिका हरिद्वार कुंभ मेला के इतिहास में (1986 के बाद से) इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने वाली पहली महिला आइएएस अधिकारी हैं। इससे पहले कुंभ और अर्धकुंभ के दौरान पुरुष अधिकारियों की तैनाती इस पद पर हुई है। मेलाधिकारी की जिम्मेदाारी संभालने के बाद सोनिका हर दिन अर्धकुंभ के स्थाई और अस्थायी कार्यों की प्रगति की निगरानी कर रही हैं।

    मेलाधिकारी सोनिका ने अखाड़ों के अलावा आश्रमों के संतों, होटल-धर्मशाला संचालकों के अलावा व्यापारियों के साथ भी बैठक की है। उन्होंने यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, चिकित्सा सेवाएं स्थापित करने और बेहतर संचालन करने के लिए सुझाव मांगे हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित भी किया जा रहा है। सोनिका कहती हैं कि उनकी प्राथमिकताओं में भीड़ प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आधुनिक तकनीक का उपयोग, शहर का ढांचागत विकास शामिल है।

    खबरें और भी

    कई जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं

    सोनिका उत्तराखंड कैडर की 2010-बैच की आइएएस अधिकारी और आइआइटी पोस्टग्रेजुएट हैं। सोनिका रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) में वैज्ञानिक के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में पहली नियुक्ति से लेकर अलग-अलग पदों की अपनी जिम्मेदारी को बेहद ही गंभीरता पूरा किया है।

    सोनिका ने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी, जिसके लिए लोग आज भी उन्हें खास तौर पर याद करते हैं। उनके शांत और रणनीतिक कार्यशैली के लिए भी जानी जाती हैं। वह जिलाधिकारी टिहरी, देहरादून, सीईओ स्मार्ट सिटी परियोजना देहरादून, सचिव के तौर पर पर्यटन, स्वास्थ्य जिम्मेदारियों के अलावा सीईओ उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- महिला दिवस 2026: महिलाओं के सपनों को उड़ान देगा ई-रिक्शा, विदेशी पर्यटकों को कराएंगी आगरा दर्शन

    यह भी पढ़ें- CM धामी ने महिला दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- उत्तराखंड की मातृशक्ति परिश्रम, त्याग और समर्पण का प्रतीक