विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक ने सरेराह पकड़ा किशोरी का हाथ, लोगों ने की जमकर पिटार्इ

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Sat, 23 Feb 2019 05:39 PM (IST)

हरिद्वार में एक युवक ने सरेराह किशोरी का हाथ पकड़ लिया। किशोरी के शोर मचाने पर वहां लोग पहुंच गए और उन्होंने युवक को जमकर पीटा।

युवक ने सरेराह पकड़ा किशोरी का हाथ, लोगों ने की जमकर पिटार्इ
युवक ने सरेराह पकड़ा किशोरी का हाथ, लोगों ने की जमकर पिटार्इ

हरिद्वार, जेएनएन। सिडकुल क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी का हाथ पकड़ लिया। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। आस-पास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनार्इ की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार थाना सिडकुल क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स की नाबालिग बेटी शाम को घर से अकेली जा रही थी। बाइक सवार एक युवक ने उसके बराबर में बाइक लाकर उसका हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद किशोरी ने शोर मचा दिया। वहां पर आस-पास के लोगों के आ जाने पर बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को साथ ले गई। जहां पुलिस ने किशोरी के परिजनों को भी बुलाया और युवक के खिलाफ तहरीर देने को कहा। हालांकि, उन्होंने तहरीर देने से इन्कार कर दिया।  

बाइक की साइड लगने पर मारपीट 

बाइक की साइड लगने पर एक युवक ने दूसरे युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। 

पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के चंडीघाट चौक के पास तेजी से आ रहे एक बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिरकर घायल हो गया। उसके बाद घायल युवक और उसके दोस्त ने बाइक वाले की जमकर पिटाई कर दी। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। 

घायल बाइक मालिक मनोज निवासी रायवाला पुलिस के पास पहुंचा और मारपीट करने वाले दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को आश्वासन दिया कि सीसीटीवी फुटेज देखकर मारपीट करने वालों की तलाश कर उन्हें धर दबोचा जाएगा। 

यह भी पढ़ें: घूमने निकली दो युवतियों में से एक का बाइक सवार ने किया अपहरण, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: विवाहिता का आरोप, सामूहिक दुष्कर्म कर बनार्इ अश्लील वीडियो; वायरल करने की दी धमकी

यह भी पढ़ें: किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज