विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी को भगा ले गया मकान मालिक, युवक ने पुलिस से लगाई गुहार

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Fri, 05 Apr 2019 07:41 PM (IST)

एक युवक की पत्नी मकान मालिक के साथ फरार हो गई। उसने पुलिस में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।

पत्नी को भगा ले गया मकान मालिक, युवक ने पुलिस से लगाई गुहार
पत्नी को भगा ले गया मकान मालिक, युवक ने पुलिस से लगाई गुहार

लक्सर, जेएनएन। एक महिला अपने पति को छोड़कर मकान मालिक के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने पुलिस से मकान मालिक से अपनी पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, मूल रूप से सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक स्थानीय फैक्ट्री में काम करता है। युवक किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। बताया गया कि युवक के मकान मालिक का उसके घर आना-जाना था। इसी दौरान युवक की पत्नी का मकान मालिक के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। युवक की गैरमौजूदगी में दोनों मिलते-जुलते रहते थे। बताया जा रहा है कि पिछले माह होली पर युवक अपने घर गया था। लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ नहीं गई। इसी दौरान महिला मकान मालिक के साथ चई गयी। 

मकान मालिक उसे पास ही के गांव में अपने परिचित के घर ले गया और वो दोनों वहीं पर रहने लगे। वहीं होली की छुट्टी के बाद युवक वापस लौटा तो पत्नी को गायब देख उसने मकान मालिक से जानकारी ली, लेकिन मकान मालिक ने उसे सही बात की जानकारी नहीं दी। भागदौड़ के बाद युवक को पत्नी के मकान मालिक के पास होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने पत्नी से बात की, लेकिन महिला ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने मकान मालिक से भी बात की, लेकिन वह भी नहीं माना। 

पहले युवक अपने स्तर से पत्नी को वापस लाने का प्रयास करता रहा। लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसने पुलिस को शिकायत कर मकान मालिक पर अपनी पत्नी को ले जाकर अपने पास रखने का आरोप लगाया है। एसएसआइ रणवीर चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मकान मालिक को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें: विवाहिता का आरोप, पति बनाता है उसकी अश्लील वीडियो, फिर बेचता है

यह भी पढ़ें: बीमार भाई का इलाज कराने गई किशोरी से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज