Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संजय मिश्रा बोले- पहाड़ों के बिना अधूरी हैं रोमांटिक फिल्में, बेटी का दाखिला कराया नैनीताल में

    By Ramesh ChandraEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 18 May 2026 10:02 AM (IST)

    अभिनेता संजय मिश्रा ने पहाड़ों के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए कहा कि रोमांटिक फिल्में पहाड़ों के श्रृंगार के बिना अधूरी हैं। उन्होंने अपनी बेट ...और पढ़ें

    संजय मिश्रा।

    संजय मिश्रा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    रमेश चंद्रा, नैनीताल। अभिनय की दुनिया में पहाड़ जितना मुकाम हासिल कर चुके मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा का कहना है कि हरे भरे पहाड़ मेरा पहला प्रेम है, जिनका अद्भुत आकर्षण पहाड़ों की ओर खींच लाता है। कोई भी रोमांटिक फिल्म पहाड़ों के श्रृंगार के बिना पूरी नहीं हो सकती। नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे अभिनेता संजय मिश्रा ने शनिवार को यह विचार व्यक्त किए।

    रोमांटिक फिल्म पहाड़ों के श्रृंगार बिना पूरी नहीं हो सकती

    अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा कि पहाड़ ही हैं, जो धरती की छटा को निखारते हैं। फिल्मों में पहाड़ों के लिए खास जगह होती है। यदि सही पूछो तो कोई भी रोमांटिक फिल्म पहाड़ों के बिना पूरी नहीं होती। यही वजह है कि नैनीताल हो या कश्मीर की वादियां, अक्सर रुपहले पर्दे पर सुंदर रंग बिखेरती नजर आती हैं।

    बेटी की पढ़ाई नैनीताल में

    पहाड़ों से अभिभूत होकर उत्तराखंड में घर बनाया और अब अपनी बेटी की शिक्षा दीक्षा नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में पहाड़ों में देने जा रहे हैं। व्याह यहीं से रचाया और आने वाली फिल्मों की शूटिंग, इन्हीं पहाड़ों में करने की अभिलाषा रखते हैं। यह अभी से नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी हैं। पहाड़ों की सुंदरता में खूब कसीदे पढ़े और कहा कि इन्हें कुदरत के रंग में संवारने और संभालने की हम सबकी जिम्मेदारी है। पर्वतों के साथ छेड़छाड़ एक दायरे के भीतर होनी चाहिए।

    पिछले दिनों कर्तव्य और वध सिनेमाघरों में हुई रिलीज

    अभिनेता संजय मिश्रा ने बताया कि फिल्मो की शूटिंग बेहद व्यस्त रहने के बावजूद वह समय निकालकर पहाड़ों की ओर रवाना हो जाते हैं। इन दिनों वह निर्माणाधीन फिल्म गोलमाल, धमाल और प्रीतम प्यारे की शूटिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों कर्त्तव्य और वध 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं।

    खबरें और भी

    sanjay mishra small image

    संजय मिश्रा के साथ पहुंचे उनके मित्र चरित्र अभिनेता आदिल मिया ने बताया कि संजय मिश्रा यहां के युवा कलाकारों को फिल्मों में जगह दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है। जिसमें वह खुद भी अभिनय करेंगे उत्तराखंड के युवा कलाकारों को भी अभिनय का मौका मिलेगा।

    बेटी को शेरवुड कालेज में दिलाया एडमिशन

    नैनीताल: अभिनेता संजय मिश्रा ने बेटी पल को नगर के प्रसिद्ध विद्यालय शेरवुड कालेज में 11वीं कक्षा मे एडमिशन करवाया है और अपनी छोटी बेटी लम्हा को भी इसी विद्यालय से शिक्षा दिलवाने का मन बनाया है। इस विद्यालय में अभी तक दर्जनभर से अधिक दिग्गज बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेता शिक्षा हासिल कर चुके हैं। अभिनेता आदिल मिया ने बताया कि वह दो जून को शेरवुड कॉलेज के वार्षिकोत्सव समारोह में अतिथि के रूम में नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- एटा में 185 करोड़ रुपये से बनेगा 16 KM लंबा बाईपास, लाखों वाहन चालकों को जाम से मिलेगी राहत