विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेम जाल में फंसाने के बाद आरोपित ने किया दुष्‍कर्म, बनाया वीडियो nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sat, 11 Jan 2020 06:22 PM (IST)

रुद्रपुर निवासी महिला को प्रेम जाल में फंसाकर बरेली निवासी युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। इसे वह अब वायरल करने की धमकी दे रहा है।

प्रेम जाल में फंसाने के बाद आरोपित ने किया दुष्‍कर्म, बनाया वीडियो nainital news
प्रेम जाल में फंसाने के बाद आरोपित ने किया दुष्‍कर्म, बनाया वीडियो nainital news

रुद्रपुर, जेएनएन : रुद्रपुर निवासी महिला को प्रेम जाल में फंसाकर बरेली निवासी युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। इसे वह अब वायरल करने की धमकी दे रहा है। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस केस की जांच कर रही है।

कोल्‍डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्‍कर्म

शहर की एक महिला ने कोर्ट को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा कि वह दुकान चलाती है। इस दौरान मूलरूप से बरेली के प्रेम नगर और हाल माडल कालोनी निवासी विकास अग्रवाल उर्फ राधे पुत्र अशोक अग्रवाल का दुकान में आना जाना था। इस बीच विकास ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बाद में उसे शहर के सिल्वर प्वाइंट होटल में ले गया। जहां उसे कोल्‍डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोप है कि इस दौरान उसने जबरन दुष्कर्म किया, साथ ही उसकी वीडियो भी बनाया।

आरोपित पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपित विकास अग्रवाल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : दहेज के लिए पति ने चेहरे पर फेंका तेजाब, ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

यह भी पढ़ें : बरेली से युवती का पीछा करते हुए काशीपुर तक आ गया मनचला, छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज