ICSE-ISC Result: नैनीताल के ऑल सेंट्स कॉलेज का रिजल्ट रहा 100%, सईदा और मान्या ने किया टॉप
नैनीताल के ऑल सेंट्स कॉलेज ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया, 12वीं में सईदा अमान कामरान और 10वीं में मान्या आशी ने टॉप किया। ...और पढ़ें

ऑल सेंट्स कालेज में परिणाम जारी होने के बाद खुशी जाहिर करती छात्राएं। Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों में शहर के ऑल सेंट्स कालेज की छात्राओं ने परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 99.5 फीसदी रहा।
12वीं की परीक्षा में 99.5 प्रतिशत अंकों के साथ सईदा अमान कामरान ने विद्यालय टॉप किया है। दसवीं में मान्या आशी ने 97.4 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान पाया है। बेहतर परीक्षा परिणाम से विद्यालय प्रबंधन में हर्ष की लहर है।
गुरुवार को आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। ऑल सेंट्स प्रधानाचार्या अंजिना रिचर्ड्स ने बताया कि विद्यालय का परिणाम बेहतरीन रहा है। विद्यालय में 12वीं और दसवीं में शत प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है।
ये हैं स्कूल टॉपर
12वीं में सैयदा अमान कामरान ने 99.5 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, संभावी साह ने 99 प्रतिशत के साथ दूसरा और अनन्या गुप्ता ने 97 प्रतिशत प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया है।
दसवीं में मान्या आशी ने 97.4 अंकों के साथ पहला, आकांशा अग्रवाल ने 96.4 प्रतिशत के साथ दूसरा और आर्या अग्रवाल ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
यह भी पढ़ें- ICSE And ISC Results 2026: चमके लखनऊ के मेधावी, 10वीं में शिवम अवस्थी को 99.80 अंक