Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पिथौरागढ़ जिले में 22 साल की अर्चना होंगी सबसे कम उम्र की ब्लाॅक प्रमुख nainital news

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 04 Nov 2019 11:55 AM (IST)

    गंगोलीहाट ब्लाक में विधायक पुत्री अर्चना गंगोला का ब्लाक प्रमुख पद पर निर्विरोध चुनाव तय हो गया है। 22 वर्षीय अर्चना जिले में सबसे कम उम्र की ब्लाक प् ...और पढ़ें

    पिथौरागढ़ जिले में 22 साल की अर्चना होंगी सबसे कम उम्र की ब्लाॅक प्रमुख nainital news
    पिथौरागढ़ जिले में 22 साल की अर्चना होंगी सबसे कम उम्र की ब्लाॅक प्रमुख nainital news

    गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) जेएनएन : गंगोलीहाट ब्लाॅक में विधायक पुत्री अर्चना गंगोला का ब्लाक प्रमुख पद पर निर्विरोध चुनाव तय हो गया है। 22 वर्षीय अर्चना जिले में सबसे कम उम्र की ब्लाक प्रमुख होंगी। खुशी में समर्थकों ने नगर में जमकर आतिशबाजी की और जुलूस निकाला।

    नायल क्षेत्र पंचायत सीट से निर्विरोध चुनी गई अर्चना ने शनिवार को ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन कराया है। उनके मुकाबले इस पद किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया। विधायक मीना गंगोला की पुत्री अर्चना का ब्लाक प्रमुख पद पर निर्विरोध चुनाव तय हो जाने से खुश समर्थकों ने नगर में विशाल जुलूस निकाला और जमकर आतिशबाजी की। पालिटैक्निक और बी.टैक अर्चना ने कहा है कि विकास खंड के माध्यम से क्षेत्र के विकास को नई गति दी जाएगी। उन्होंने समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आभार जताया है।

    गंगोलीहाट में ज्येष्ठ उपप्रमुख पद के लिए राजेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, जगत सिंह, महेश सिंह, राजेंद्र उपाध्याय, कविता देवी ने और कनिष्ठ उपप्रमुख पद के लिए अर्जुन कुमार, राजेंद्र उपाध्याय, आशा देवी, पूनम देवी, सीमा देवी ने नामांकन कराया। इन दो पदों के लिए छह जून को मतदान होगा। इधर अर्चना के अपने क्षेत्र गणाईगंगोली पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में रवींद्र बनकोटी, गोविंद पांडेय, विनोद डसीला,  उमेश डसीला, रमेश नियोलिया, गिरीश उपाध्याय, देवेंद्र सिंह , गणेश चंद्र, सुनील डसीला, मंजू मेहता,  मंजू डसीला, उमा देवी, ममता बोरा, राजेंद्र उपाध्याय,  जगजीवन प्रसाद, मोहन जोशी आदि शामिल थे।