विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का प्रयास, छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Tue, 14 Jan 2020 08:44 PM (IST)

दहेज की खातिर महिला का उत्पीड़न कर उसे जलाने का प्रयास करने के आरोपित पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का प्रयास, छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज nainital news
दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का प्रयास, छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज nainital news

रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर), जेएनएन : दहेज की खातिर महिला का उत्पीड़न कर उसे जलाने का प्रयास करने के आरोपित पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को सौंपी तहरीर में अग्रसेन कालोनी निवासी अंजू गंगवार ने बताया कि 15 मार्च 2015 को उसका विवाह, नवाबगंज, बरेली निवासी लोकेश गंगवार पुत्र बालक राम से हुई थी। विवाह में उसके मायके वालों ने 2.20 लाख की नकदी, जेवरात समेत लाखों का सामान दिया था। शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक चला।

बाद में पति लोकेश गंगवार, सास वेद कुमारी, ससुर बालकराम, जेठ पप्पू, उमेश और देवर सत्यपाल उसका उत्पीडऩ करने लगे। कई बार उस पर मायके से और दहेज लाने का दबाव बनाया गया। इंकार करने पर उससे मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। इसका पता जब उसके परिजनों को हुई तो पंचायत की गई। जिसमें तय हुआ कि लोकेश उसे लेकर रुद्रपुर में रहेगा। इस पर वह पति के साथ रुद्रपुर में रहने लगी। इस बीच उसने एक पुत्र को भी जन्म दिया। बावजूद इसके ससुरालियों की दहेज की भूख कम नहीं हुई। 27 दिसंबर को पति समेत अन्य ससुरालियों ने उससे मारपीट कर जलाने का प्रयास किया था। पीडि़ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल कैलाश चंद्र भटट ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : 900 रुपये चुराने के शक में दोस्त की ली थी जान, मिली आजीवन कारावास की सजा