आज और कल निपटा लें काम, लगातार तीन दिन बैंक रहेंगे बंद... कर्मचारी करेंगे हड़ताल
बैंक कर्मचारी 11 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे, जिससे लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की अपील पर 11 सितंबर को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। बैंक कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर मंगलवार को आल इंडिया डिमांड्स डे मनाया। बैंक यूनियनों की मुख्य मांग पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू करना, पीएलआइ योजना को वापस लेना है।
इन मांगों को लेकर बैंककर्मी 11 सितंबर को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगें न पूरी होने पर 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे। इसके बाद भी समाधान नहीं निकलता है तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
अखिल भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के सहायक महासचिव चंदन बिष्ट ने बताया कि बैंककर्मियों की मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाए, वरना वे हड़ताल पर जाएंगे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में म्यूल अकांउट से बड़ा लेनदेन, दो खातों से जुड़े 24 राज्यों के तार
तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
हड़ताल का असर सरकारी बैंकों पर पड़ेगा। निजी बैंकों पर कम असर पड़ने के आसार हैं। वहीं 12 सितंबर को दूसरे शनिवार और 13 सितंबर को रविवार का अवकाश है। ऐसे में अगर 11 सितंबर को हड़ताल होती है तो बैंक लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे।
