Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भवान सिंह ने 28 क्विंटल कीवी का किया उत्‍पादन, पहाड़ के युवाओं के लिए बनेंगे प्रेरणा nainital news

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Thu, 31 Oct 2019 09:14 AM (IST)

    पहाड़ की मिट्टी फल और सब्जियों के उत्पादन के लिए मुफीद साबित हो रही है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने 28 कुंतल कीवी फल की फसल तैयार कर नए प्रयोग में सफल ...और पढ़ें

    भवान सिंह ने 28 क्विंटल कीवी का किया उत्‍पादन, पहाड़ के युवाओं के लिए बनेंगे प्रेरणा nainital news
    भवान सिंह ने 28 क्विंटल कीवी का किया उत्‍पादन, पहाड़ के युवाओं के लिए बनेंगे प्रेरणा nainital news

    बागेश्वर, घनश्याम जोशी : पहाड़ की मिट्टी फल और सब्जियों के उत्पादन के लिए मुफीद साबित हो रही है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने 28 कुंतल कीवी फल की फसल तैयार कर नए प्रयोग में सफलता हासिल की है। कीवी डेंगू के उपचार में भी कारगर फल है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

    बागेश्‍वर शामा निवासी भवान सिंह कोरंगा शिक्षा विभाग से बतौर प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हैं। अपनी माटी से लगाव के चलते ही वह शिक्षा के मंदिरों में बच्चों को तरसाने के बाद गांव लौट आए। उन्होंने अपने खेतों में कीवी के पेड़ लगाए और पेड़ अब फल देने लगे हैं। उनका कहना है कि तमाम दिक्कतों के बावजूद शामा क्षेत्र सब्जी व फल उत्पादन के लिए मुफीद है। खेती से विमुख हो रहे पर्वतीय किसानों को प्रेरित कर वह फिर से खेतों की ओर लौटाना चाहते हैं। कोरंगा ने इस बार 28 क्विंटल कीवी का उत्पादन किया।

    कीवी के कई लाभ

    कीवी में विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, पोटेशियम व अन्य तत्व डायबिटीज से लेकर डेंगू तक में राहत देते हैं।

    1. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

    विटामिन सी से भरपूर कीवी में पर्याप्‍त एंटी-ऑक्‍सीडेंट पाए जाते हैं।जो कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में सहायक है।

    2. कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए

    कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। दिल से जुड़ी कई बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद है।

    3. सूजन कम करने में मददगार

    कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

    4. कब्ज़ से राहत के लिए

    कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। कीवी के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में भी फायदा होता है। फाइबर की मौजूदगी से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

    डेंगू मरीज को आराम

    जिला अस्पताल में तैनात डॉ. पंकज पंत ने कहा कि डेंगू होने पर बॉडी की ब्लड प्लेटलेट््स तेजी से गिरने लगती हैं। इन प्लेटलेट्स की वृद्धि में कीवी काफी मदद करता है। ये शरीर को ताकत भी देता है, जिससे डेंगू से रिकवरी में भी मदद मिलती है।

    कीवी की खेती से रुकेगा पलायन

    भवान सिंह कोरंगा, किसान ने बताया कि कृषि मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित एकीकृत बागवानी विकास परियोजना के तहत किसानों को बागवानी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके तहत पिछले साल से कीवी का उत्पादन कर रहा हूं। पहाड़ में काश्तकार यदि कीवी की खेती करते हैं तो यह पलायन रोकने और आर्थिकी सुधार में बड़ा कदम हो सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें : कुमाऊं की पारंपरिक लोक कला ऐपण को पेंटिंग की जुगलबंदी से मिला नया आयाम

    यह भी पढ़ें : कत्यूरियों की धरती पाटिया रियासत में पत्थर युद्ध, निभा रहे 12वीं सदी से चली आ रही पौराणिक परंपरा