Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वीकेंड पर जाम से जूझा भीमताल,ं पर्यटन सीजन शुरू होते ही थमी रफ्तार

    Updated: Sun, 24 May 2026 08:55 AM (IST)

    भीमताल में पर्यटन सीजन शुरू होते ही वीकेंड पर भारी जाम लग गया, जिससे पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हुई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, भीमताल। भीमताल में पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही वीकेंड पर यातायात व्यवस्था में भारी अव्यवस्था देखने को मिली।

    शनिवार को सुबह से देर शाम तक नगर की मुख्य सड़कों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहा, जिससे कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    यातायात बाधित 

    भीमताल बाजार, तिकोनिया चौराहा, झील मार्ग, भवाली रोड और हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पर्यटकों द्वारा सड़क किनारे और रोड पर वाहन खड़े करने से भी यातायात बाधित हुआ, जिससे जाम की स्थिति बनी रही। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा।

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल पर्यटन सीजन के दौरान भीमताल में जाम की समस्या बढ़ जाती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।