Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC Results: मां उत्तराखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर, एसडीएम बेटी न क्रैक किया यूपीएससी एग्जाम

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 10:58 AM (IST)

    भीमताल की सौम्या गर्ब्याल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 822वीं रैंक हासिल कर भीमताल और धारचूला का मान बढ़ाया है। सौम्या पहले पीसीएस में 10वीं रैं ...और पढ़ें

    सौम्या गर्ब्याल. File Photo

    सौम्या गर्ब्याल. File Photo

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, भवाली। भीमताल की सौम्या गर्ब्याल ने लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल परिणाम में 822 रैंक हासिल की है। जिसपर भीमताल वासियों में खुशी का माहौल है। सौम्या मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्थित गर्ब्यांग गांव निवासी हैं।

    वर्तमान में वह भीमताल में रहती हैं। सौम्या की माता बीना गर्ब्याल अभिसूचना विभाग नैनीताल में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वर्ष 2024 में उन्होंने पीसीएस परीक्षा में 10वीं रैंक हासिल की थी‌।

    सौम्या अल्मोड़ा जिले के भनौली, जैती और लमगड़ा तहसील में एसडीएम के पद पर कार्ररत है‌ं। सौम्या की माता बीना गर्ब्याल ने बताया कि उनकी बेटी ने ड्यूटी में रहते हुए यूपीएससी की तैयारी की। और सफलता हासिल कर धारचूला के साथ भीमताल का मान बढ़ाया है।

    यह भी पढ़ें- UPSC Result: कैमूर के नूर आलम ने यूपीएससी में हासिल की 625वीं रैंक, रोहतसा की तृप्ति ने प्राप्त की 700वीं रैंक

    यह भी पढ़ें- देहरादून: तीसरे प्रयास में रंग लाई मेहनत, आयुष सेमवाल को यूपीएससी में मिली सफलता