Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून: तीसरे प्रयास में रंग लाई मेहनत, आयुष सेमवाल को यूपीएससी में मिली सफलता

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 09:50 PM (IST)

    जौनसार बावर के जखनोग निवासी आयुष सेमवाल ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 851वीं रैंक हासिल की है। ...और पढ़ें

    जौनसार बावर के खत लखवाड़ के जखनोग निवासी आयुष सेमवाल ने पास की सिविल सेवा परीक्षा।

     जौनसार बावर के खत लखवाड़ के जखनोग निवासी आयुष सेमवाल ने पास की सिविल सेवा परीक्षा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, साहिया (देहरादून)। जौनसार बावर के खत लखवाड़ के जखनोग निवासी आयुष सेमवाल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें 851वीं रैंक मिली है। आयुष को यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली।

    आयुष सेमवाल के पिता एसएल सेमवाल भी उत्तराखंड में बतौर पीसीएस अधिकारी सेवा दे रहे हैं। जबकि माता सुनीता देवी गृहिणी हैं।

    दो बार नाकाम होने के बावजूद आयुष ने निरंतर तैयारी जारी रखी। आखिरकार तीसरी कोशिश में उनकी मेहनत रंग लाई।

    उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई देहरादून स्थित ब्राइट लैंड स्कूल से पूरी की। उसके बाद उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की।

    जखनोग गांव के ग्रामीणों ने आयुष की सफलता पर पारंपरिक तरीके से खुशियां मनाई। कहा कि आयुष की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रोत्साहित करेगी।

    आयुष का कहना है कि माता-पिता का आशीर्वाद और कड़ी मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के सपने बड़े होने चाहिए और उसे साकार करने के लिए अपनी मेहनत पर भरोसा होना भी जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की शाम्भवी ने UPSC Exam में रचा इतिहास, एक वर्ष में ही लगाई 445 से 46वीं रैंक की छलांग 

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की अनुप्रिया राय ने UPSC में रचा इतिहास, 258वीं रैंक हासिल कर बनाई कामयाबी की हैट्रिक

    यह भी पढ़ें- देहरादून की मीनल नेगी ने UPSC Exam में पाई सफलता, दूसरे प्रयास में हासिल की 66वीं रैंक