विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा प्रवक्ता मुन्ना चौहान ने सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 15 Nov 2016 04:10 PM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2016 05:00 AM (IST)

भाजपा प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने सीेएम हरीश रावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका कार्यालय भ्रष्टाचार का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नैनीताल, [जेएनएन]: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान मुख्यमंत्री हरीश रावत पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सीएम रावत जनता से हिटो पहाड़ कह रहे हैं, वहीं खुद उन्होंने गाजियाबाद में फ्लैट ले लिया।
नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में दून व बेस हॉस्पिटल रेफरल सेंटर बन गए। सीएम कार्यालय का चतुर्थ तल दलालों का अड्डा बन गया। यही नहीं नियम विरुद्ध तरीके से शराब निर्माता कंपनी को होलोग्राम का ठेका दे दिया गया।

पढ़ें-उत्तराखंड में बनेगा किसान आयोग, गैरसैंण सत्र में विधेयक होगा पेश
उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम के करीबी अवैध खनन के रैकेट का संचालन कर रहे हैं। स्पीकर गोविंद कुंजवाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद विवेकाधीन कोष से बांटे गए 7-8 करोड़ में से अधिकांश वोट की रिश्वत जागेश्वर विस क्षेत्र में बांटी।

पढ़ें:-विकास के मामले में उत्तराखंड देश के टॉप छह राज्यों में शुमार

नोट बंदी के फैसले पर उन्होंने कहा कि इससे भ्रष्टाचार, आतंकवाद, काले धन के कारोबार, हवाला कारोबार, जाली नोट कारोबार पर करारी चोट हुई है। जिनके पास लीगल मनी है, उसे किसी से डरने की जरुरत नहीं है। हर खाताधारक का पाई पाई सुरक्षित है। जनमानस को नोट के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, मगर आम आदमी समस्याओं से मुक्ति चाहता है।
पढ़ें-भाजपा की परिवर्तन रैली में कांग्रेस के बागियों को पूरी तवज्जो

पढ़ें: शपथपत्र भराकर निर्दलीय को समर्थन देगा उत्तराखंड विकल्प: लखेड़ा

पढ़ें-उत्तराखंड: पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट भाजपा में शामिल

पढ़ें: गेस्ट टीचरों के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन

पढ़ें: कालेधन के खिलाफ जंग रुकेगी नहीं: अमित शाह

पढ़ें: चुनावी रणभेरी में भ्रष्टाचार बनाम विकास की गूंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।