कुमाऊं के प्रवेश द्वार पर मंथन कर भाजपा की सीमांत तक के वोटरों पर सेंध की तैयारी, नितिन नवीन और धामी ने दिया मंत्र
भाजपा ने मिशन 2027 के लिए उत्तराखंड में जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में ...और पढ़ें
-1788968988242_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। भाजपा मिशन 2027 की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी का लक्ष्य उत्तराखंड में जीत की हैट्रिक लगाने के साथ ही प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय जोड़ने का है।
इसके लिए योजना एवं संगठनात्मक रचना बनाई जा रही है। जिसमें जनता का विश्वास बनाए रखने की प्राथमिकता के साथ ही विपक्ष के वार पर मजबूत पलटवार करने की रणनीति बना रही है।
कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में बुधवार से शुरू हुई प्रदेश कार्यसमिति से इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस बैठक में मंथन कर सीमांत तक के वोटरों को साधने की रणनीति बनाई गई है।
कुमाऊं मंडल के लिहाज से देखें तो यहां विधानसभा की 29 सीटें हैं। जिनमें से वर्ष 2022 के चुनाव में 18 पर भाजपा को जीत मिली थी। जबकि, 11 सीटें कांग्रेस के पाले में गई थीं।
पार्टी की योजना तीन स्तर पर काम करने बनाई है। जिसमें जीती हुई सीटों पर तो विशेष ध्यान रहेगा। साथ ही ऐसी सीटें जिनमें जीत का अंतर कम रहा हो और हारी हुई सीटों अधिक जोर लगाया जाएगा।
बैठक में पहाड़ से लेकर मैदान तक की हर सीट के समीकरणों को लेकर ड्राफ्ट बनाया गया। जिसमें भाजपा का मुख्य फोकस युवा और उनमें भी जेन-जी पर है।
ऐसा इसलिए क्योंकि मंडल में 15 लाख से अधिक युवा वोटर हैं। प्रत्येक सीट पर युवा शक्ति का जनादेश सत्ता में वापसी के लिए महत्वपूर्ण है। 3.50 लाख से ज्यादा सेवारत एवं सेवानिवृत्त सेना के जवानों को साधे रखना बेहद जरूरी है।
महिला वोटरों का रुख भी अहम है। भाजपा को यदि मिशन 2027 फतह करना है तो इन सभी को साधना बेहद जरूरी है। इन बातों का ध्यान रखते हुए पार्टी चुनावी योजना से जुड़े मंथन खास बल दिया है।
साथ ही कांग्रेस शुद्धीकरण जैसे मुद्दों के बहाने भाजपा को घेरने की कोशिश की जा रही है। भाजपा ने बैठक स्थल के मुख्य सभागार को मुंशी हरिप्रसाद टम्टा का नाम देकर दलित वोट बैंक को भी साधने का प्रयास किया।
इससे स्पष्ट है कि भाजपा योजनाबद्ध तरीके से प्रत्येक वोट तक सेंध लगाने की रणनीति बताते हुए आगे बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व
