Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, नैनीताल में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 02:03 PM (IST)

    उत्तराखंड हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल मिलने से नैनीताल में हड़कंप मच गया है। जिला कोर्ट को भी ऐसी ही धमकी मिली थी। सुरक्षा एजेंसियों ने हाई कोर्ट को स ...और पढ़ें

    हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल भरा मेल आने के बाद सील कर दिया गया है।

    हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल भरा मेल आने के बाद सील कर दिया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल जिला कोर्ट के बाद अब उत्तराखंड हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल आने के बाद पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी सहित पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल को हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल भरा मेल आने के बाद सील कर दिया गया है।

    मुख्य न्यायाधीश समेत अन्य सभी न्यायाधीशों को कोर्ट रूम से हटाकर सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है। न्यायालय परिसर के चारों तरफ अंदर बाहर से खोजबीन चल रही है। बम डिस्पोजल दस्ता, डॉग स्क्वाड, भारी पुलिस बल समेत उच्चाधिकारी मौजूद जांच कर रहे हैं।

    सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय में प्रवेश के गेटों को बंद कर दिया गया है, जबकि न्यायालय के सामने से गुजरने वाले आम जनता के एक गेट को बंद किया गया है। कोर्ट नंबर 4, 5 और 6 में न्यायाधीश काफी देर तक बैठे नजर आए थे।

    अधिवक्ता न्यायालय परिसर के मैदान में एकत्रित हैं। चीफ जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता ने सीनियर न्यायाधीशों व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव के साथ बैठक की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश सिंह रावत ने बताया कि रजिस्ट्रार जरनल के कार्यालय में एक धमकी भरा ई-मेल आया है जिसके बाद न्यायालय परिसर के चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई।

    खबरें और भी

    इसमें पुलिस की सभी विंग अपने कार्य को कर रही हैं हाई कोर्ट और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इसे सेनिटाइज किया जा रहा है। हाईकोर्ट को धमकी भरा मेल आने के बाद एसएसपी भी कोर्ट परिसर पहुंच गए। इसके अलावा एसपी जगदीश चंद्र, हाईकोर्ट के सुरक्षा अधिकारी सहित भारी पुलिस बल जांच पड़ताल में जुटे हैं।

    यह भी पढ़ें- Nainital District Court में बम ब्लास्ट की एक और धमकी से हड़कंप, हाईकोर्ट में भी आया मेल

    यह भी पढ़ें- लगातार दूसरे दिन देहरादून जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई बिल्डिंग

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी पर बड़ा खुलासा, छह दिन पहले की थी दहशत फैलाने की प्लानिंग