Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल: पति-पत्नी पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जमीन के नाम पर ठगी

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 09:29 AM (IST)

    भीमताल कोतवाली में एक पति-पत्नी के खिलाफ 1 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने जमीन बेचने के बहाने 1.10 करोड़ रु ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. भीमताल में पति-पत्नी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज।

    2. जमीन बेचने के नाम पर 1.10 करोड़ रुपये ठगे।

    3. आरोपी ने पहले भी 70 लाख रुपये उधार लिए थे।

    संवाद सहयोगी, भवाली (नैनीताल)। भीमताल कोतवाली में पति-पत्नी के विरूद्ध 1 करोड़ से अधिक की धनराशि के धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हल्द्वानी के गौजाजाली बिचली पुरानी आईटीआई बरेली रोड निवासी कमल जोशी की तहरीर पर भीमताल पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

    पति-पत्नी के खिलाफ 1 करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

    पुलिस जानकारी के अनुसार कमल जोशी ने तहरीर सौंपकर बताया कि दिनेश चंद्र पांडे और उनकी पत्नी विमला पांडे निवासी ग्राम रमड़ी आनसिंह हल्द्वानी फतेहपुर हाल निवासी विश्वकुलम मेहरागांव ने उनके पिता अमरनाथ जोशी वर्ष 2021 में 70 लाख रुपये उधार में लिए थे। जिसे उन्होंने वापस नही किया और पुनः कारोबार में नुकसान की बात कहकर उधार लेने पहुंच गया। जिस पर उनके पिता ने धनराशि देने से मना कर दिया।

    एक करोड़ से अधिक कीमत में जमीन बेचने की बात कही

    उन्होंने मेहरागांव स्थित भूमि का 1.18 करोड़ में बेचने की बात कही। जिसपर उनके पिता ने 1.10 करोड़ रुपये भी दे दिए। जोशी ने कहा कि जब भूमि की रजिस्ट्री की बात हुई तो पता चला की उक्त भूमि पहले से बंधक है। अब दोनों आरोपी न जमीन दे रहे है और न धनराशि। जिस पर उन्होंने पिता के साथ हुई 1.10 करोड़ की धोखाधड़ी की‌ तहरीर भीमताल कोतवाली में सौपी है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब कावड़ यात्रा के दौरान साधारण बसें भी देहरादून एक्सप्रेसवे से जाएंगी

    यह भी पढ़ें- ऑरेंज अलर्ट के बीच नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़, जाम में फंसी एंबुलेंस

    कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर दिनेश पांडे और विमला पांडे के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    खबरें और भी