Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हल्द्वानी में छठवीं के छात्र ने सीनियर पर किया पेपर कटर से वार, घटना में हमला करने वाले के हाथ में भी आई चोट

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 06:50 PM (IST)

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा इंटर कॉलेज में छुट्टी के बाद छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान छठी कक्षा के एक छात्र ने आठवीं के छात्र पर पेपर कटर ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। बनभूलपुरा इंटर कालेज की छुट्टी के बाद छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। बीच बचाव करने आए आठवीं के छात्र को छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के सिर पर पेपर कटर ब्लेड से मार दिया।

    घटना में चाकू मारने वाले छात्र के हाथ में भी चोट आई है। दोनों का बेस अस्पताल में उपचार किया गया। जहां आठवीं के छात्र के सिर पर चाकू लगने से 12 टांके आए हैं। छात्रों के गुटों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ इसकी पुलिस जांच कर रही है।

    गौलापार निवासी 13 वर्षीय छठी कक्षा के छात्र का स्कूल के ही अन्य छात्रों से किसी बात को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

    बनभूलपुरा में सोमवार की दोपहर साढ़े तीन बजे स्कूल की छुट्टी हुई। इस दौरान दो छात्रों के गुटों में हाथापाई हो गई।

    इस पर बनभूलपुरा निवासी 16 वर्षीय आठवीं का छात्र बचाव में उतरा तो गौलापार निवासी छठी के छात्र ने उसके सिर और हाथ पर पेपर कटर ब्लेड से हमला कर दिया।

    घटना में आठवीं के छात्र के माथे के ऊपर सिर पर बुरी तरह चोट लग गई। उसके सिर में गहरा घाव हो गया जबकि दाएं हाथ की दो अंगुलियां भी कट गई।

    बनभूलपुरा थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि दोनों छात्रों के गुटों की लड़ाई स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल में हुई है। छठवीं के छात्र ने पेपर कटर ब्लेड से आठवीं के छात्र पर हमला कर दिया है।

    दोनों परिवार वालों की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

    मैं लीव पर हूं स्कूल के अंदर नहीं बल्कि छुट्टी होने के बाद बाहर छात्रों के बीच लड़ाई की मुझे सूचना दी गई है। स्कूल की साढ़े तीन बजे छुट्टी हो जाती है।
    - योगिता सिंह, प्रधानाचार्य, बनभूलपुरा इंटर कालेज।


    स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रों के बीच लड़ाई हुई है। स्कूल के छात्र बता रहे थे कि दोनों के बीच आटो में बैठने को लेकर लड़ाई हुई है। घायल होने के बाद आठवीं कक्षा का छात्र स्कूल के अंदर आया था।
    - दीपक रावत, प्रभारी, बनभूलपुरा इंटर कालेज।

    यह भी पढ़ें- जौनपुर में रात में छात्रों के गुटों में मारपीट, पथराव के बीच चार हिरासत में

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के मंगोलपुरी में 9वीं के छात्र पर चाकू से हमला, तीन उंगलियां कटीं; CCTV में कैद हुई वारदात