विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुग्ध उत्पादकों को भुगतान न होने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 19 Mar 2018 02:05 PM (IST)

दुग्ध विकास विभाग की ओर से उत्तराखंड के दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि का भुगतान न करने से आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया।

दुग्ध उत्पादकों को भुगतान न होने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
दुग्ध उत्पादकों को भुगतान न होने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

लालकुआं, नैनीताल [जेएनएन]: जुलाई 2016 से मार्च 2017 तक दुग्ध विकास विभाग की ओर से उत्तराखंड के दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि का भुगतान न करने से आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसील प्रशासन के माध्यम से को ज्ञापन भेजा गया। 

बिंदुखत्ता क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय तहसील में पहुंचकर उत्तराखंड सरकार और दुग्ध विकास विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने जुलाई 2016 से मार्च 2017 तक राज्य के दुग्ध उत्पादकों को चार रुपया दूध मूल्य प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया। उसके बाद का कुछ पैसा उत्पादकों को दिया गया है, जो कि न्याय संगत नहीं है। 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ की ओर से घटाए गए दूध मूल्य अभिलंब बढ़ाने की भी मांग की। साथ ही हल्द्वानी में यूसीडीएफ भवन के लिए स्वीकृत भूमि पर निदेशालय भवन का निर्माण, बिंदुखत्ता क्षेत्र में चार भूसा गोदाम बनाने की मांग भी की गई। 

कांग्रेसियों ने महामहिम राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन की प्रति तहसील के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को सौपी। ज्ञापन देने वालों में विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलवन्त दानू, महामंत्री हरीश बिसौती, प्रमोद कॉलोनी, भुवन पांडे, सच्चन अली, राजा धामी, विनोद तिवारी, रूप सिंह जीना, इंद्र सिंह पनेरी, मोहन कुडाई, जीवन कबड़वाल, भगवान धामी आदि शामिल थे। 

यह भी पढ़ें: सरकार के कार्यकाल को हवाई बता कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: आप पार्टी का बीजेपी पर वार, एक साल के 70 मुद्दों पर जवाब दे त्रिवेंद्र सरकार

यह भी पढ़ें: कर्मचारियों की जेब पर भारी पड़ेगा बजट सत्र में गैरसैंण का दौरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।