विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने किया दावा, 2019 में करेंगे केंद्र में वापसी

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 21 Aug 2018 05:26 PM (IST)

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह ने दावा किया है आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

कांग्रेस ने किया दावा, 2019 में करेंगे केंद्र में वापसी
कांग्रेस ने किया दावा, 2019 में करेंगे केंद्र में वापसी

नैनीताल, [जेएनएन]: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने दावा किया है कि 2019 में कांग्रेस केंद्र में वापसी करेगी। साथ ही कहा कि राफेल घोटाले को लेकर पार्टी गांव और वार्ड स्तर पर जनजागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश में कानून व्यवस्था अपराधियों के हाथ में है। उत्तरकाशी में बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना के लिए उन्होंने सरकार पर हमला बोला। 

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह सिंह ने नैनीताल क्लब में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राफेल सिर्फ घोटाला नहीं, बल्कि आर्थिक अपराध है। जिसमें सरकार ने अनुभवहीन कंपनी को ठेका दे दिया। आरोप लगाया कि ईमानदार चौकीदार के राज में कॉरपोरेट जगत में जनता की कमाई लुटाई जा रही है। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संगठन में नियुक्ति को लेकर जो गलतफहमी थी, वह दूर हो गई है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश, उप नेता कांग्रेस विधायक दल करन मेहरा, पूर्व स्पीकर गोविंद कुंजवाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल व महेंद्र सिंह मेहरा, महिला कांग्रेस प्रदेश  अध्यक्ष सरिता आर्य, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, विजय सारस्वत, मारुति साह व अन्य थे। 

उधर, नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व स्पीकर कुंजवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का नाम नहीं लेकर सियासी हमला बोला। कहा कि जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। जातीय समीकरण की अनदेखी हुई और महिलाओं को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। उनकी राजनीतिक हत्या की कोशिश की गई। इधर, पूर्व सांसद महेंद्र मेहरा ने भी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में उनकी राय नहीं लेने की शिकायत की।

यह भी पढ़ें: राय-शुमारी के बाद गठित होंगी कांग्रेस की प्रदेशस्तरीय समितियां

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी ने डाले प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम के माथे पर बल

यह भी पढ़ें: गोविंद सिंह कुंजवाल बोले, मैंने अपने दिल में पत्थर रखकर इस्तीफा दिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।