विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जनता से वोट का हक छीना जा रहा...', नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

Published: Mon, 28 Sep 2026 12:51 PM (IST)

कांग्रेस ने नैनीताल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एसआईआर विवाद को लेकर हल्लाबोल आंदोलन किया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कांग्रेस ने नैनीताल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया।

  2. निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

  3. ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग पर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

जागरण संवाददाता, नैनीताल। एसआईआर को लेकर दो निर्वाचन आयुक्तों के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ मतभेद के मामला उजागर होने के बाद कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व केंद्रीय निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध हल्लाबोल आंदोलन शुरू कर दिया है।

कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर केंद्रीय गृह मंत्री के विरूद्ध नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए आयुक्त का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

सोमवार को जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में जिलेभर से कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता नैनीताल पहुंचे और तल्लीताल डाँठ पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा एसआईआर के बहाने लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है। जनता से वोट का अधिकार छीना जा रहा है।

संविधान के धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। निर्वाचन आयोग भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। सभा के बाद कार्यकर्ता रैली के शक्ल में नारेबाजी करते हुए तल्लीताल बाजार से कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने व गिरफ्तार करने, उनके लिए गए निर्णय निरस्त की मांग करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

WhatsApp Image 2026-09-28 at 12.13.36 PM (1)

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी व संजय कुमार, जीनू पाण्डे, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य, त्रिभुवन फर्त्याल, जया कर्नाटक, सचिन नेगी, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, अवतार सिंह, खष्टी बिष्ट, भावना भट्ट, उमेश कबड़वाल, सुहेल सिद्दकी सहित अन्य थें।

यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आगरा आवास पर कालिख पोती, कांग्रेस ने 'गद्दार' बताकर मांगा इस्तीफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।