Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कार्बेट पार्क का 'हीरो' भोला टाइगर बेबस, बाएं पैर में मोच; सैलानी निराश

    Updated: Thu, 07 May 2026 11:29 AM (GMT+05:30)

    कार्बेट पार्क का चर्चित भोला बाघ फाटो पर्यटन जोन में पिछले बाएं पैर में चोट या मोच के कारण लचक कर चल रहा है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भोला बाघ के पिछले बाएं पैर में चोट या मोच

    2. फाटो पर्यटन जोन में लचक कर चलता दिखा बाघ

    3. वन अधिकारी कर रहे निगरानी, बचाव कार्य पर विचार

    जागरण संवाददाता, रामनगर। कार्बेट पार्क का चर्चित भोला बाघ फाटो पर्यटन जोन में बेबस घूम रहा है। पिछले बाएं पैर में चोट या मोच होने से उसे चलने में परेशानी हो रही है।हालांकि कई बार वह वन कर्मियों, पर्यटकों व नेचर गाइड को ठीक हालत में भी घूमते दिख रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर ही उसे रेस्क्यू किया जाएगा।

    कार्बेट पार्क के ढेला पर्यटन जोन में रहने वाला भोला टाइगर पिछले एक साल से फाटो पर्यटन जोन के जंगल में भी जा रहा है। कार्बेट से ज्यादा वह फाटो पर्यटन जोन में अपने स्वभाव की वजह से नेचर गाइड, जिप्सी चालक व पर्यटकों का पसंदीदा बन चुका है।

    पिछले बाएं पैर से चलने में परेशानी

    पर्यटकों की जिप्सी के सामने ही वह काफी देर तक बैठा रहता है। बुधवार शाम को भी वह बीच सड़क में बैठा था। जब वह जाने लगा तो पिछले बाएं पैर से उसे चलने में परेशानी होने लगी। वह पीछे के पैरों से लचक कर चल रहा था। इस पर नेचर गाइड, पर्यटकों व चालकों ने उसकी फोटो व वीडियो बनाई।

    यह भी पढ़ें- कार्बेट के 'बाहुबली विक्रम' की 21 साल की उम्र में मौत, कभी तोड़ा था पिंजरा; अब टूटी सांसों की डोर

    यह भी पढ़ें- कार्बेट के पास नगर वन में दिखेगी उत्तराखंड की संस्कृति, मिलेगा रोजगार और राजस्व

    इधर जब यह मामला कार्बेट पार्क व तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अधिकारियों तक पहुंचा तो उनका कहना था कि कई बार पुरानी चोट या मोच की वजह से भी ऐसा होता है।या फिर पैर में कांटा चुभने की वजह से भी ऐसा होता है। बाघ को एकदम रेस्क्यू करना ठीक नहीं होता है। क्योंकि रेस्क्यू के दौरान उसमें तनाव भी हो जाता है।

    खबरें और भी

    भोला टाइगर ढेला जोन में भी कभी लचक कर चल रहा था। उसके बाद फिर वह ठीक हालत में दिख जाता है। वह जंगल में शिकार भी कर रहा है। इससे लग रहा है कि बाघ की स्थिति ठीक है। उसकी निगरानी की जा रही है। - साकेत बडोला, निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व

    भोला बाघ को वन कर्मियों ने दो तीन पूर्व ठीक हालत में भी घूमते देखा है। चोट या मोच से भी उसे चलने में परेशानी हो सकती है। बाघ को एकदम रेस्क्यू नहीं किया जा सकता है। अभी वह चल रहा है शिकार भी कर रहा है। वनकर्मी उसकी निगरानी कर रहे हैं।
    - प्रकाश चंद्र आर्या, डीएफओ तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर