Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, उत्तराखंड का पहला केस, अस्पताल प्रशासन सतर्क

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:01 PM (IST)

    एसटीएच हल्द्वानी में रामपुर की एक 76 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जिसे निमोनिया के लक्षणों के साथ भर्ती किया गया था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. एसटीएच हल्द्वानी में 76 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।

    2. निमोनिया के लक्षणों के साथ निजी अस्पताल से रेफर हुई थी।

    3. मरीज को आइसोलेट कर 18 जुलाई को डिस्चार्ज किया गया।

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र के कैमरी से 76 वर्षीय महिला को सात जुलाई को निजी अस्पताल से एसटीएच रेफर किया गया।

    मरीज को निमोनिया था, जिसकी स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में सार्स सीओवी-टू कोविड पॉजिटिव की पुष्टि हुई। कोरोना का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त एहतियात बरते, लेकिन पूरे मामले को गोपनीय रखा।

    राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी के अधीन एसटीएच के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि मरीज को निमोनिया के साथ आक्सीजन की कमी थी।

    लक्षणों के आधार पर स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई, जिसमें कोविड पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट आते ही मरीज को तुरंत वार्ड-सी में आइसोलेट कर दिया गया था। इस वार्ड में अन्य कोई मरीज नहीं रखा गया और डाक्टरों ने लगातार निगरानी रखी।

    डॉ. सिंह ने बताया कि मरीज की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें 18 जुलाई को डिस्चार्ज कर दिया गया। कोविड की पुष्टि होने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल और रामपुर इस बारे में सूचना दे दी।

    खबरें और भी

    घबराएं नहीं, बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान

    • भीड़भाड़ वाली जगहों पर और बंद कमरों में मास्क का उपयोग करें।
    • साबुन और पानी से बार-बार हाथ साफ करें या सैनिटाइज़र का प्रयोग करें।
    • बीमार या सर्दी-जुकाम से पीड़ित लोगों से उचित दूरी बनाए रखें।
    • बुजुर्ग और पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोग विशेष सतर्कता बरतें।