दिल्ली की पर्यटक से छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास, नैनीताल में जंगल में छिपकर युवती ने बचाई जान
दिल्ली से नैनीताल आ रही एक युवती के साथ नशे में धुत टैक्सी चालक ने अपहरण और छेड़खानी का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल घुमने आ रही युवती के साथ नशे में धुत टैक्सी चालक ने महिला पर्यटक का अपहरण कर उसके साथ छेड़खानी करने के साथ ही दुराचार का प्रयास किया।
विरोध करने पर मारपीट भी की। युवती ने जंगल में सड़क किनारे कलमठ में छिपकर जान बचाई। रात के अंधेरे में वह नहीं मिली तो टैक्सी चालक फरार हो गया।
सुबह होने पर एक स्थानीय महिला की मदद से पुलिस तक पहुंची। घटना की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया, अज्ञात टैक्सी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी युवती बीती रात करीब 12 बजे हल्द्वानी से नैनीताल आ रही थी। युवती टैक्सी में अकेली थी।
जिला मुख्यालय से करीब 12 किलाेमीटर दूर हल्द्वानी रोड पर टैक्सी चालक ने कार हाइवे के बजाय आडूृखान को जाने वाली लिंक रोड की ओर से मोड़ दी और आगे जाकर रोक दी।
इसी बीच उसने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी तो युवती ने विरोध किया तो उसने युवती के साथ मारपीट की। युवती डर से जंगल की ओर भाग गई, हो हल्ला करने पर टैक्सी चालक फरार हो गया। घटना के बाद डरी युवती ने पूरी रात जंगल में बिताई।
शुक्रवार सुबह आडूखान की महिला जब नैनीताल की ओर से आ रही थी तो युवती की नजर पड़ गई। इसके बाद महिला ने उसे पुलिस थाने पहुंचाया।
सूचना पर एसओ मनोज नयाल, एसआइ बबिता, एसआइ सतीश उपाध्याय ने युवती की तहरीर पर अज्ञात टैक्सी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही युवती का बीडी पाण्डे अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।
एसओ ने बताया कि आरोपित चालक की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। टैक्सी का नंबर का पता लगा लिया गया है। एसओ के अनुसार इस मामले में युवती की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मोबाइल लूटने, अपहरण करने व दुष्कर्म का प्रयास करने की धाराओं क्रमश: बीएनएस की धारा-64, धारा-137, धारा-309(6) में मुकदमा दर्ज किया है।