नैनीताल मॉल रोड पर हॉर्न बजाना मना: 1 अगस्त से लागू होगा प्रतिबंध, तैयारियां तेज
नैनीताल की माल रोड पर 1 अगस्त से वाहनों में हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगेगा, जिसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम ने अधिकारियो ...और पढ़ें

नैनीताल में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम ललित मोहन रयाल। सौजन्य सूवि
HighLights
माल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध।
डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश।
24 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा जागरूकता अभियान।
जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन तथा नगर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित बनाए जाने जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक पूरी माल रोड क्षेत्र में वाहनों में हार्न के प्रयोग पर एक अगस्त से पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश दिया है।
मंगलवार को जिला सभागार में डीएम ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस, परिवहन, राजस्व, विकास प्राधिकरण एवं नगर पालिका द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
डीएम ने तैयारियों को लेकर बैठक की, अधिकारियों को दिए निर्देश
डीएम ने स्थानीय आम नागरिकों के साथ ही पर्यटकों व बाहर से आने वाले लोगों को इसके लिए जागरूक करने को प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने हॉर्न से संबंधित डिस्प्ले व साइन बोर्ड, फ्लैक्सी विभिन्न स्थानों में लगाए जाए।
डीएम ने आदेश के शत प्रतिशत अनुपालन के लिए एसडीएम, सीओ व आरटीओ को शहर के विभिन्न संगठनों-संस्थानों के साथ बैठक की जाए। एनसीसी, एनएसएस व मेरा युवा भारत के स्वयंसेवियों का भी सहयोग लिया जाय।
यह भी पढ़ें- दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब कावड़ यात्रा के दौरान साधारण बसें भी देहरादून एक्सप्रेसवे से जाएंगी
आदेश का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए मॉल रोड में एक सप्ताह के भीतर विभिन्न स्थानों में सीसीटीवी लगाए जाएं। डीएम ने 24 जुलाई से 31 जुलाई तक एक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़ें- 50 रुपये में आगरा से गोवर्धन जाएंगी 1100 बसें, मुड़िया मेला के श्रद्धालुओं के लिए यूपी रोडवेज का प्लान तैयार
वाहन चालकों से सहयोग की मांग
वाहन चालकों से माल रोड क्षेत्र में हॉर्न का प्रयोग ना करते हुए नैनीताल की प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय गरिमा बनाए रखने में सहयोग बनाने के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट किया कि पहली अगस्त से आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध उत्तराखंड मोटरयान नियमावली एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एसपी डा. जगदीश चंद्र, आरटीओ अरविंद पाण्डे, डीडीए सचिव मनीष कुमार सिंह, एसडीएम नवाजिश खलीक, सीओ रविकांत सेमवाल आदि मौजूद रहे।